रामनवमी के शुभकामना संदेश | Ram Navami Wishes

Padma Shree Shubham
Apr 16, 2024

हमारा प्रणाम

रामनवमी के शुभकामना संदेश | Ram Navami Wishes राम जिनका नाम है, जिनका अयोध्या धाम है ऐसे रघुनंदन राम को हमारा प्रणाम है.

कल्याण

जिनके मन में बसते हैं श्री राम उनके भाग्य में है वैकुण्ठ धाम, राम जी के चरणो में जिसने जीवन वारा संसार में उसका होता है कल्याण.

पुकार

राम नाम का मीठा है फल, कोई चख के तो देखे! खुल जाते हैं सोए भाग्य, कोई पुकार के देखे!

गूंजे नारा जय श्री राम

गरज उठा गगन सारा, समंदर छोड़े किनारा, हिल उठे जहां सारा, जब गूंजे नारा जय श्री राम का

शुभकामनाएं!

नवमी तिथि मधुमास पुनीता, शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता, मध्य दिवस अति शीत न घामा, पवन काल लोक विश्रामा. रामनवमी की शुभकामनाएं!

सुखदायी

निकली सज धज के राम जी की सवारी, लीला है सदा राम जी की न्यारी, राम नाम सदा सुखदायी सदा हितकारी. रामनवमी की शुभकामनाएं!

कोटि-कोटि प्रणाम.

क्रोध को जिसने जीता है, भार्या जिनकी सीता है. जो भरत, शत्रुघ्‍न, लक्ष्मण के हैं भ्राता. जिनके चरणों में होते हैं हनुमान, वो हैं पुरुषोतम राम मर्यादा पुरुषोतम राम को कोटि-कोटि प्रणाम.

वास

राम तो घर-घर में वास करते हैं मन से रावण जो निकाले राम उसके मन रहते हैं. रामनवमी की शुभकामनाएं!

सुदसरथ

मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी, राम सिया राम, सिया राम, जय जय राम...

शीश झुकाएं

रामनवमी की शुभकामनाएं! श्री राम के चरण कमलों में शीश झुकाएं, जीवन में हर प्रसन्नता पाएं.

रामनवमी

रामनवमी की शुभकामनाएं! रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई.

VIEW ALL

Read Next Story