बुलंदशहर में गर्मी ने किया बेहाल, जानें यूपी के शहरों में कैसा है टेंप्रेचर

Apr 16, 2024

यूुपी में मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार से पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ ही तापमान में गिरावट होने के आसार हैं. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

मौसम में बदलाव

मौसम में सोमवार से ही बदलाव नजर आने लगा. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक सोमवार का अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा.

पछुवा हवाएं

हालांकि मंगलवार से पछुवा हवाएं चलने से तापमान में काफी गिरावट के आसार हैं. वहीं नोएडा में आसमान में छाए बादलों ने बढ़ती गर्मी पर ब्रेक लगा दी है. दी दिया है.

मौसम विभाग

मौसम विभाग ने भी आने वाले 18 और 19 अप्रैल को लेकर संभावना जताई है कि इन दिनों में आंधी और बारिश (UP Weather) हो सकती है.

पिछले 24 घंटे

पिछले 24 घंटे में यूपी के शहरों में सर्वाधिक तापमान प्रयागराज में 39.8 दर्ज किया गया. लखनऊ में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री दर्ज हुआ. बस्ती में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री दर्ज हुआ.

बहराइच में अधिकतम तापमान

बहराइच में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री, गोरखपुर में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री और वाराणसी में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज हुआ. बलिया में अधिकतम तापमान 38.5डिग्री दर्ज हुआ.

बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान

पिछले 24 घंटे में यूपी के शहरों में न्यूनतम तापमान, सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस बुलंदशहर में रिकॉर्ड किया गया.

बहराइच में न्यूनतम तापमान

बहराइच में न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री,अयोध्या में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री,बस्ती में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज हुआ.

कानपुर नगर-बाराबंकी में न्यूनतम तापमान

कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री,बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री और इटावा में न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री दर्ज हुआ.

अलीगढ़-आगरा

अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री, आगरा में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री, बरेली में न्यूनतम तापमान 22. 2 डिग्री दर्ज हुआ.

VIEW ALL

Read Next Story