लंदन : हॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी ब्रैड पिट व एंजेलिना जोली की शादी लंदन में होगी। दोनों विंडसर में एक सादे समारोह में विवाह करने की योजना बना रहे हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि उन्होंने हमेशा से ही अपनी आधिकारिक चीजों को अपने बच्चों और अपने परिवार तक ही सीमित रखा है। वे दोनों विंडसर पंजीकरण कार्यालय के बारे में सोच रहे हैं, जहां चार्ल्स-कैमिला और एल्टन जॉन-डेविड फर्निश विवाह के बंधन में बंधे थे। दोनों फिलहाल अपनी नई फिल्म `द काउंसलर` और `मलेफिसेंट` की शूटिंग में व्यस्त हैं। दोनों पिछले सात साल से साथ रह रहे हैं और उन्होंने अप्रैल महीने में सगाई की थी। (एजेंसी)