मास्को : रूस के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 2015 के अंत तक 15 अरब डालर हो जाने की उम्मीद है। ऐसा रूस पर यूरोपीय संघ के प्रतिबंध के मद्देनजर निर्यातकों द्वारा इस बाजार का फायदा उठाने की कोशिश के कारण संभव हुआ।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

फिलहाल दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार करीब 10 अरब डालर है। भारतीय निर्यात संगठनों के परिसंघ (फियो) के अध्यक्ष रफीक अहमद ने कहा, ‘यूरोपीय संघ द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाए जाने के के कारण कृषि-उत्पाद, रसायन और कपड़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों के भारतीय कारोबारयिों के लिए रूसी बाजार पर काबिज होने की बड़ी गुंजाइश और अवसर मिले। हमें इस गुंजाइश का फायदा उठाना चाहिए।’ संगठन ने हाल ही यहां तीन दिन की ‘भारत प्रदर्शनी’ आयोजित की है। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने यूक्रेन मामले में रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया है।