Ramayan In Indonesia: ये है मुस्लिम बहुल आबादी वाला देश, जहां ज्यादातर लोग हैं रामभक्त

दुनिया के मुस्लिम देशों में इंडोनेशिया (Indonesia) एक मात्र ऐसा देश है, जहां पर भगवान राम (Lord Rama) और रामायण (Ramayan) को पूजा जाता है. यहां पर रामायण को महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है. जानिए इससे जुड़ी बातें.

ज़ी न्यूज़ डेस्क Mon, 14 Dec 2020-2:42 pm,
1/4

इंडोनेशिया में राम हैं पूजनीय

हम बात कर रहें हैं मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया (Indonesia) की. इंडोनेशिया की आबादी लगभग 25 करोड़ है. इंडोनेशिया दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है. यहां के लोगों के दिल में भगवान राम के लिए खास जगह और सम्मान है. इस देश के मुस्लिम रामायण को पूजनीय ग्रंथ मानते हैं.

2/4

इंडोनेशिया की रामायण में अंतर

बता दें कि इंडोनेशिया (Indonesia) की रामायण (Ramayan) और भारत की रामायण में अंतर भी है. जहां भारत में भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था, वहीं, इंडोनेशिया में भगवान राम का जन्म स्थान योग्या के नाम से स्थित है. इंडोनेशिया में रामायण को ककनिक के नाम से जानते हैं. इस देश में रामायण के रचयिता कवि योगेश्वर हैं.

 

3/4

26 अध्याय की है रामायण

इंडोनेशिया में रामायण में 26 अध्याय हैं. यहां की रामायण में भगवान राम के पिता दशरथ को विश्वरंजन कहा जाता है. यहां पर रामायण की शुरुआत भगवान राम के जन्म से ही होती है और इस खुशी में इंडोनेशिया का वाद्य यंत्र गामलान बजाया जाता है.

 

4/4

1973 में हुआ रामायण का आयोजन

इंडोनेशिया (Indonesia) की सरकार ने साल 1973 में अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मलेन का आयोजन किया था. दुनिया में ऐसा पहली बार हुआ था, जब किसी मुस्लिम देश ने अन्य धर्म के सम्मान में इस तरह का कोई आयोजन किया हो. आज भी इंडोनेशिया में रामकथा के चित्र और पत्थरों पर रामायण (Ramayan) की नक्काशी आसानी से मिल जाती है.

 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link