Holi 2024: अनुष्का-विराट से शीतल-विक्रांत तक, ये सेलेब्स पहली बार अपने नन्हें-मुन्हों के साथ मनाएंगे होली

Holi 2024 Bollywood Celebs: साल 2023-24 में कई सितारों के घर किलकारियां गूंजी हैं. ऐसे में इस बार फिल्मी दुनिया कई सितारों के लिए रंगों का त्योहार और भी रंगीना होने जा रहा है, क्योंकि वह पहली बार अपने नन्हें-मुन्हों के साथ होली खेलने वाले हैं. पहली बार अपने बच्चों संग होली खेलने वालों की फेहरिस्त में राम चरण-उपासना से लेकर विराट-अनुष्का तक है.

प्राची टंडन Sun, 24 Mar 2024-8:23 am,
1/5

अनुष्का-विराट

अनुष्का-विराट: अनुष्का शर्मा  और विराट कोहली फरवरी 2024 में दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं. अनुष्का-विराट के घर बेटे अकाय कोहली ने जन्म लिया है. अकाय कोहली के साथ अनुष्का और विराट की यह पहली होली होगी. 

2/5

राम चरण-उपासना

राम चरण-उपासना: सुपरस्टार राम चरण और उपासना शादी के कई सालों के बाद साल 2023 में बेटी के पैरेंट्स बने थे. कपल की यह अपनी बेटी के साथ पहली होली है. 

3/5

विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर

विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर: एक्टर विक्रांत मैसी के लिए साल 2023 खूब धमाकेदार रहा है. विक्रांत को 12वीं फेल फिल्म के लिए पूरी दुनिया में पहचाना गया, तो वहीं उनके घर बेटे ने भी जन्म लिया. विक्रांत और शीतल की यह बेटे के साथ पहली होली है. 

4/5

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला

रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला: एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के घर साल 2023 के नवंबर महीने में ट्विन्स बेबी हुईं. इस बार रुबीना और अभिनव अपनी जुड़वा बेटियों के साथ पहली बार होली मनाएंगे. 

5/5

इशिता दत्ता-वत्सल सेठ

इशिता दत्ता-वत्सल सेठ: दृश्यम फेम एक्ट्रेस इश्तिा दत्ता और वत्सल सेठ के घर साल 2023 के जुलाई महीने में बेबी ब्वॉय ने जन्म लिया था. कपल की यह बेटे के साथ पहली होने वाली है. 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link