ये है 500 साल पुरानी रहस्यमयी शार्क, वैज्ञानिक ढूंढ सकते हैं लंबी जिंदगी के रहस्य का खुलासा

Mysterious Shark: समुद्र की गहराई में रहने वाला एक शिकारी जीव हमारे लिए दिल की बीमारी से बचाव और लंबे जीवन का राज खोल सकता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि ग्रीनलैंड शार्क नाम की ये मजबूत मछली 500 साल की उम्र का रहस्य अपने शरीर के काम करने के तरीके (Metabolism) में समेटे हुए है. वैज्ञानिक उम्मीद कर रहे हैं कि इस रहस्य को सुलझाने से हमें भी लंबा और स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिल सकती है.

अल्केश कुशवाहा Fri, 05 Jul 2024-1:01 pm,
1/5

500 साल पुराना रहस्यमयी शार्क

दुनिया का सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाला कशेरुकी जीव ग्रीनलैंड शार्क के बारे में अभी बहुत कम जानकारी है. ये मछली कनाडा से नॉर्वे तक और स्कॉटलैंड के तट से दूर ठंडे अटलांटिक महासागर में रहती है. डेनमार्क की कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों को एक ऐसा ग्रीनलैंड शार्क मिला है जो इतना बूढ़ा है कि वो 1624 में पैदा हुआ था. ये वो साल था जब इंग्लैंड ने स्पेन पर युद्ध की घोषणा की थी और अपनी पहली कैरिबियाई कॉलोनी की स्थापना की थी.

 

2/5

विश्वयुद्धों से भी पुराना

ये विशाल मछली लंदन की आग, इंग्लैंड और अमेरिका के गृह युद्ध और पिछली सदी के दोनों विश्व युद्धों को भी देख चुकी है. ये ग्रीनलैंड शार्क 23 फीट तक लंबे हो सकते हैं और इन्हें ध्रुवीय भालू तक खाते हुए देखा गया है. ये ज्यादातर आर्कटिक के बर्फ के 600 मीटर नीचे रहते हैं, इसलिए इन्हें देखना बहुत मुश्किल होता है.

 

3/5

ग्रीनलैंड शार्क इतनी लंबी उम्र कैसे?

अब वैज्ञानिकों के नए शोध से पता चला है कि ग्रीनलैंड शार्क की इतनी लंबी उम्र का राज शायद उनकी मांसपेशियों में होने वाली क्रिया (मांसपेशी उपापचय) है. ये नई खोज दिल की सेहत को सुधारने और जलवायु परिवर्तन से जूझने में दूसरी प्रजातियों की मदद करने के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है. ग्रीनलैंड शार्क इतनी लंबी उम्र कैसे जी लेते हैं, ये वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्य है.  इनके बारे में और जानने के लिए मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के एक शोध छात्र इवान कैम्पलिसन ने एक अध्ययन किया.

 

4/5

स्टडी के नतीजे आए सामने

प्राग में हुए सोसायटी फॉर एक्सपेरिमेंटल बायोलॉजी के सालाना सम्मेलन में इवान ने अपने अध्ययन के नतीजे पेश किए. उनके शोध के मुताबिक, ग्रीनलैंड शार्क की उम्र बढ़ने के साथ उनके शरीर में होने वाली क्रियाओं (Metabolism) की रफ्तार कम नहीं होती. ये बात उन्हें दूसरी जीवों से अलग बनाती है. स्टडी में वैज्ञानिकों ने मरे हुए ग्रीनलैंड शार्क की मांसपेशियों के टुकड़ों का इस्तेमाल किया. इन टुकड़ों पर एंजाइम टेस्ट किए गए ताकि ये पता लगाया जा सके कि उनकी मांसपेशियों में कितनी तेजी से क्रिया हो रही है.

 

5/5

शायद यही उनकी लंबी उम्र का राज

अध्ययन में पाया गया कि अलग-अलग उम्र के ग्रीनलैंड शार्क की मांसपेशियों में मेटाबॉलिज्म की रफ्तार में कोई खास अंतर नहीं है. इसका मतलब है कि इनकी उम्र बढ़ने के साथ उनके शरीर में होने वाली मेटाबॉलिज्म की रफ्तार कम नहीं होती है. शायद यही उनकी लंबी उम्र का राज है.

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link