Most Desirable Groom: इंडियन लड़कियों को पसंद आते हैं इतनी सैलरी कमाने वाले दूल्हे, इससे कम में नहीं बनती बात!

Indian Girls Desirable Man: भारतीय परंपरा में शादी (Wedding) को एक पवित्र बंधन माना जाता है. भारत में अधिकतर आबादी मोनोगैमी (Monogamy) यानी एक विवाह (Marriage) को फॉलो करती है तो यह और भी खास हो जाता है. भारत में अधिकतर लोग एक ही शादी करते हैं इसलिए यह और भी ज्यादा अहम हो जाता है. इस बीच, एक मेट्रिमोनियल साइट की स्टडी में दावा किया गया है कि किस तरह के लड़के लड़कियों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं? लड़कियां जिस लड़के से शादी करने जा रही हैं, उसमें वह कौन-कौन सी खूबियां देखती हैं? इसके अलावा ये भी जानना दिलचस्प है कि कितनी सैलरी वाले लड़कों को लड़कियां सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं? आइए इसके बारे में जानते हैं.

विनय त्रिवेदी Mon, 20 Mar 2023-1:17 pm,
1/5

भारत में होने वाली शादियों और लड़कियों के चॉइस पर की गई इस स्टडी में बताया गया है कि दूल्ह के चुनाव में पैसा अहम रोल निभाता है. कम सैलरी वाले लड़कों को लड़कियां पसंद नहीं कर रही हैं. ज्यादा सैलरी वाले ही लड़कियों की पहली चॉइस बने हुए हैं.

2/5

इंडियन मैट्रिमोनियल साइट शादी.कॉम की स्टडी इंडियाज मोस्ट एलिजिबल के पहले संस्करण में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है. दावा किया गया है कि शादी के लिए पुरुषों का सैलरी का स्लैब बहुत महत्वपूर्ण है. इसके अलावा एक खास आंकड़ा भी है जिसके बाद लड़कों की मांग और भी बढ़ जाती है.

3/5

कहते हैं कि शादी के लिए तालमेल और प्यार जितना जरूरी है, पैसा भी उतना ही जरूरी है क्योंकि पैसे के बिना किसी का गृहस्थ जीवन नहीं चल सकता है. स्टडी में सामने आया है कि भारतीय लड़कियां मोटी सैलरी और प्रॉपर्टी वाले लड़के ही पंसद कर रही हैं. आगे खबर में सैलरी का अमाउंट भी जान लीजिए.

4/5

हालांकि, पुराने समय में ऐसा होता था कि पुरुष घर से बाहर कमाने जाते थे और महिलाएं घर का काम देखती थीं. लेकिन, अब 21वीं सदी में ऐसा नहीं है. महिलाएं तमाम क्षेत्रों में पुरुषों के साथ-साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं लेकिन शादी के समय वह अपने से ज्यादा सैलरी वाला लड़का ही ढूंढ रही हैं.

5/5

जान लीजिए कि भारतीय लड़कियों को 7 से 10 लाख रुपये सालाना सैलरी वाले लड़के ही पसंद आ रहे हैं. इसके अलावा जिन लड़कों की सालाना इनकम 30 लाख से ज्यादा है वह इंडियन लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं.

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link