Ashwin Month Vrat-Tyohar 2022: नए महीने की शुरुआत होते ही हर व्यक्ति उस माह में आने वाले व्रत और त्योहार के बारे में जानना चाहता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का सातवां महीना अश्विन माह होता है. इस माह की शुरुआत 11 सितंबर से हो रही है. हिंदू धर्म में अश्विन माह को बहुत शुभ माना जाता है. इस माह में शरद पूर्णिमा, मां दुर्गा नवरात्रि, पितृ पक्ष, दशहरा, जीवित्पुत्रिका व्रत, ललिता पंचमी, कोजागर पूर्णिमा, विश्वकर्मा पूजा जैसे व्रत त्योहार पड़ते हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

अश्विन माह की शुरुआत पितृ-पक्ष या श्राद्ध के साथ हो रही है. पितृ पक्ष के समाप्त होते ही मां दुर्गा के नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी. इस बीच कई अन्य व्रत और त्योहार भी पडेंगे. इस माह का समापन शरद पूर्णिमा के साथ होगा. आइए जानें इस माह में आने वाले व्रत और त्योहार की तारीख. 


आश्विन मास 2022 के व्रत और त्योहार


11 सितंबर 2022, रविवार- आश्विन माह प्रारंभ, कृष्ण पक्ष प्रतिपदा


13 सितंबर 2022, मंगलवार- विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत


17 सितंबर 2022, शनिवार- कन्या संक्रांति, विश्वकर्मा पूजा, महालक्ष्मी व्रत


18 सितंबर 2022, रविवार- जीवित्पुत्रिका व्रत


21 सितंबर 2022, बुधवार- इंदिरा एकादशी व्रत


23 सितंबर 2022, शुक्रवार- शुक्र प्रदोष व्रत


24 सितंबर 2022, शनिवार,- आश्विन शिवरात्रि


25 सितंबर रविवार,- सर्व पितृ अमावस्या, आश्विन अमावस्या, महालया, पितृपक्ष समापन


26 सितंबर 2022, सोमवार- महाराजा अग्रसेन जयंती, शारदीय नवरात्रि शुरू, कलश स्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा


29 सितंबर 2022, गुरुवार,- विनायक चतुर्थी व्रत


30 सितंबर 2022, शुक्रवार- ललिता पंचमी व्रत


03 अक्टूबर 2022, सोमवार- महाष्टमी पूजा, दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन


04 अक्टूबर 2022, मंगलवार- नवरात्रि पारण, दुर्गा नवमी


05 अक्टूबर 2022, बुधवार- दशहरा, विजयादशमी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, रावण पुतला दहन


06 अक्टूबर 2022, गुरुवार- पापांकुशा एकादशी व्रत


07 अक्टूबर 2022, शुक्रवार- प्रदोष व्रत


09 अक्टूबर 2022, रविवार- कोजागर पूर्णिमा व्रत, आश्विन पूर्णिमा व्रत, शरद पूर्णिमा


 


अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें
 


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)