Kuber Dev Aarti Lyrics in Hindi: आज पूरे देशभर में धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दिन खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है. इसके चलते बाजारों में भी खूब रौनक देखने को मिल रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज कुबेरदेव जी, भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करने का विधान है. आज धनतेरस के अवसर पर आप पूजा के शुभ मुहूर्त में कुबरे देव जी की आरती जरूर करें. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

यह भी पढ़ें: Laxmi Ji Aarti: ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता... यहां पढ़ें लक्ष्मी जी की संपूर्ण आरती


 


यहां पढ़ें कुबेर देव जी की आरती...


ॐ जय यक्ष कुबेर हरे,
स्वामी जय यक्ष जय यक्ष कुबेर हरे.
शरण पड़े भगतों के,
भण्डार कुबेर भरे.


..ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..


शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े.
स्वामी भक्त कुबेर बड़े.
दैत्य दानव मानव से,
कई-कई युद्ध लड़े ..


.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
स्वर्ण सिंहासन बैठे,
सिर पर छत्र फिरे,
स्वामी सिर पर छत्र फिरे.
योगिनी मंगल गावैं,
सब जय जय कार करैं..
.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
गदा त्रिशूल हाथ में,
शस्त्र बहुत धरे,
स्वामी शस्त्र बहुत धरे।
दुख भय संकट मोचन,
धनुष टंकार करे..
.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
भांति भांति के व्यंजन बहुत बने,
स्वामी व्यंजन बहुत बने.
मोहन भोग लगावैं,
साथ में उड़द चने..


.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
बल बुद्धि विद्या दाता,
हम तेरी शरण पड़े,
स्वामी हम तेरी शरण पड़े,
अपने भक्त जनों के,
सारे काम संवारे..
.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
मुकुट मणी की शोभा,
मोतियन हार गले,
स्वामी मोतियन हार गले.
अगर कपूर की बाती,
घी की जोत जले॥


.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
यक्ष कुबेर जी की आरती,
जो कोई नर गावे,
स्वामी जो कोई नर गावे.
कहत प्रेमपाल स्वामी,
मनवांछित फल पावे.
.. इति श्री कुबेर आरती ..


यह भी पढ़ें: Dhanteras 2024: आज धनतेरस पर बना त्रिपुष्कर योग, मेष समेत इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, खूब छापेंगे पैसा!


 


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)