Advertisement
  • Gurutva Rajput

    गुरुत्व राजपूत

    Sub Editor

    ज़ी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. पत्रकारिता की दुनिया में करीब 3 साल से ज्यादा का अनुभव है. देश-दुनिया की खबरों से लेकर वायरल वीडियोज पर पैनी नजर रखते हैं.  

Stories by Gurutva Rajput

वरमाला के दौरान हुआ 'धमाका'! जैसे ही दुल्हन को पहनाई माला, जोर से फटा पटाखा और डर गए दूल्हे राजा- VIDEO

funny wedding video

वरमाला के दौरान हुआ 'धमाका'! जैसे ही दुल्हन को पहनाई माला, जोर से फटा पटाखा और डर गए दूल्हे राजा- VIDEO

Wedding Funny Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों शादियों के मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं जो लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं. हाल ही में सामने आए एक विवाह समारोह के वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दूल्हे राजा, दुल्हन को वरमाला पहनाते हैं, ठीक उसी क्षण अचानक एक जोरदार पटाखा फूटता है. इस धमाके से दूल्हा बुरी तरह डर जाता है और गुस्से में अपनी नाराजगी ज़ाहिर करता है. दूल्हे का यह मजेदार रिएक्शन देखकर वहां मौजूद बाकी लोग भी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं. देखिए ये वीडियो....

Oct 8,2025, 23:27 PM IST

आज के जमाने के GenZ की तरह अंकल-आंटी ने बनाई शानदार रील, प्यारे से अंदाज ने जीत लिया लोगों का दिल, यूजर्स बोले- वाह क्या बात है बहुत खूब

Uncle Aunty Viral Reel

आज के जमाने के GenZ की तरह अंकल-आंटी ने बनाई शानदार रील, प्यारे से अंदाज ने जीत लिया लोगों का दिल, यूजर्स बोले- वाह क्या बात है बहुत खूब

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक प्यारी सी जोड़ी की रील तेजी से वायरल हो रही है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है. वीडियो में अंकल-आंटी ने Gen Z की तरह लाजवाब एनर्जी और शानदार डांस मूव्स के साथ एक ऐसी रील बनाई है कि लोग इनके प्यारे से अंदाज के कायल हो गए हैं. उम्र को केवल एक संख्या साबित करते हुए, इस कपल के कॉन्फिडेंस और मस्ती भरे वीडियो को देखकर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'वाह क्या बात है बहुत खूब!', दूसरे यूजर ने लिखा 'लाजवाब', एक अन्य यूजर ने लिखा 'ओल्ड इज गोल्ड'. इस रील ने लोगों का दिल ही जीत लिया है. आप भी देखिए ये वायरल वीडयो.....

Oct 5,2025, 21:18 PM IST

आखिर कैसे बनती है बच्चों की पसंदीदा दीवाली वाली फुलझड़ी? जानिए तार पर बारूद लपेटने से लेकर पैकिंग तक का पूरा सफर

Diwali sparklers Making Process

आखिर कैसे बनती है बच्चों की पसंदीदा दीवाली वाली फुलझड़ी? जानिए तार पर बारूद लपेटने से लेकर पैकिंग तक का पूरा सफर

दिवाली की रोशनी और बच्चों की फेवरेट, फुलझड़ी, हर साल त्योहार की रौनक बढ़ाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस पतली सी तार से निकलने वाली चमकीली चिंगारियां हर चेहरे को रोशन करती हैं, वह बनती कैसे है? फुलझड़ी बनाने का एक लंबा प्रोसेस है, जहां एक साधारण तार को केमिक्ल और बारूद के मिश्रण से कोट किया जाता है, सूखने के लिए रखा जाता है, और फिर पैक कर बाजारों तक पहुंचाया जाता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें फुलझड़ी बनने का पूरा प्रोसेस दिखाया गया. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @indian_maker__02 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. आप भी देखिए......

Oct 5,2025, 17:24 PM IST

VIDEO: बर्फीले नजारों के लिए तैयार हो जाइए! गुलमर्ग के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुआ सीजन का पहला स्नोफॉल, घर बैठे देखिए खूबसूरत नजारा!

jammu kashmir snowfall

VIDEO: बर्फीले नजारों के लिए तैयार हो जाइए! गुलमर्ग के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुआ सीजन का पहला स्नोफॉल, घर बैठे देखिए खूबसूरत नजारा!

जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सर्दियों का भव्य आगाज हो चुका है. जहां मैदानी इलाकों में अभी भी गर्मी महसूस हो रही है, वहीं बारामूला जिले के गुलमर्ग के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है, जिससे चारों ओर की चोटियां बर्फ की सफेद चादर ओढ़े बेहद मनमोहक लग रही हैं. अगर आप इस खूबसूरत नजारे को घर बैठे देखना चाहते हैं और बर्फीले दृश्यों का आनंद लेना चाहते हैं, तो ये वीडियो आपको सीधे गुलमर्ग के शानदार बर्फीले नजारों से रूबरू कराएगा.....

Oct 3,2025, 18:03 PM IST

बेटी से मांगी 'न्यूड फोटोज'... अक्षय कुमार ने सुनाई ऑनलाइन गेम खेलते वक्त लाडली संग हुई शॉकिंग घटना

Akshay Kumar

बेटी से मांगी 'न्यूड फोटोज'... अक्षय कुमार ने सुनाई ऑनलाइन गेम खेलते वक्त लाडली संग हुई शॉकिंग घटना

Akshay Kumar Daughter Incidt:'साइबर अवेयरनेस मंथ अक्टूबर 2025' के उद्घाटन के दौरान बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उनकी 13 साल की बेटी नितारा के साथ ऑनलाइन गेमिंग के दौरान हुई घटना शेयर की. अक्षय ने बताया "मैं आपको एक छोटी-सी घटना बताना चाहता हूं जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर हुई थी. मेरी बेटी एक वीडियो गेम खेल रही थी, और कुछ गेम ऐसे होते हैं जिनमें आप किसी अनजान व्यक्ति के साथ खेलते हैं. खेलते समय, उधर से एक मैसेज आया...'आप मेल हैं या फिमेल?' तो उसने जवाब दिया 'फिमेल'. फिर उस शख्स ने मैसेज भेजा, 'क्या आप मुझे अपनी न्यूड तस्वीरें भेज सकती हैं?'यह मेरी बेटी के साथ हुआ था.

Oct 3,2025, 15:39 PM IST

फ्लाइट घंटों लेट हुई तो यात्रियों ने टर्मिनल पर ही शुरू कर दिया गरबा, गोवा एयरपोर्ट पर दिखा अनोखा नजारा, देखिए ये वीडियो!

Goa Airport Garba Video

फ्लाइट घंटों लेट हुई तो यात्रियों ने टर्मिनल पर ही शुरू कर दिया गरबा, गोवा एयरपोर्ट पर दिखा अनोखा नजारा, देखिए ये वीडियो!

Goa Airport Video: गोवा से सूरत जा रही इंडिगो की फ्लाइट रविवार करीब 7 घंटे लेट हो गई. इस स्थिति में फ्लाइट के यात्री नाराज नहीं हुए बल्कि नवरात्रि के मौके पर गरबा करना शुरू कर दिया. उन लोगों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइन की अनुमति मांगी और वेटिंग एरिया में स्पीकर लगाकर गरबा खेलना शुरू कर दिया. इस अनोखे नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. X पर इस वीडियो को @DeshGujarat नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. आप भी देखिए......

Sep 30,2025, 22:09 PM IST

ब्लू एथनिक सूट में मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचीं 'देसी गर्ल' Priyanka Chopra, सादगी और खूबसूरती ने जीता फैंस का दिल!

Priyanka Chopra

ब्लू एथनिक सूट में मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचीं 'देसी गर्ल' Priyanka Chopra, सादगी और खूबसूरती ने जीता फैंस का दिल!

ग्लोबल आइकॉन और 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मां दुर्गा के पंडाल में दर्शन करने पहुंचीं, जहां उनके पारंपरिक अवतार ने सभी का ध्यान खींच लिया. वेस्टर्न आउटफिट्स की चकाचौंध से दूर, प्रियंका ब्लू रंग के एक बेहद खूबसूरत और सादे एथनिक सूट में नजर आईं. उनका यह सादगी भरा लुक और उनके चेहरे की सहज मुस्कान उनके फैंस को इतनी पसंद आई कि यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया. फैंस उनकी खूबसूरती और संस्कृति के प्रति उनके प्रेम को देखकर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. देखिए ये वीडियो........

Sep 30,2025, 18:18 PM IST

'इंडिया सबसे ऊपर है... देश के लिए जान दे दूंगा' एशिया कप फाइनल में जीत का 'तिलक' लगाने के बाद बोले Tilak Varma

Tilak Varma

'इंडिया सबसे ऊपर है... देश के लिए जान दे दूंगा' एशिया कप फाइनल में जीत का 'तिलक' लगाने के बाद बोले Tilak Varma

एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराकर जीत का तिलकर लगाकर भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने कहा "सूर्य कुमार यादव ने जो कहा है कि पाकिस्तान से कोई मुकाबला नहीं है. मैं उससे सहमत हूं...दबाव तो रहता है दिमाग में बहुत कुछ चल रहा था देश हमेशा आगे है और इंडिया सबसे ऊपर है. मेरे दिल में यही था कि देश के लिए जान दे दूंगा. उस समय शांत रहकर गेम खेला... जब तीन विकेट गिर गए तब मैं बल्लेबाज़ी कर रहा था वे(पाकिस्तानी खिलाड़ी) लोग तब मेरे ऊपर ज्यादा आ रहे थे. मैंने खुद को शांत रखकर गेम खेला और मैच खत्म होने बाद अच्छे से बोला है."

Sep 30,2025, 16:54 PM IST

मेरे मन से निकली हुई बात थी.... Asia Cup की फीस डोनेट करने पर Suryakumar Yadav का बयान, जानिए क्या बोले SKY

Asia Cup 2025

मेरे मन से निकली हुई बात थी.... Asia Cup की फीस डोनेट करने पर Suryakumar Yadav का बयान, जानिए क्या बोले SKY

Suryakumar Yadav: पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और भारतीय सशस्त्र बलों को एशिया कप की अपनी पूरी मैच फीस दान करने के फैसले पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "जब मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में जा रहा था, तो मैंने सोचा कि इतने सारे भारतीय वहां मौजूद हैं और हम कम से कम थोड़ी-सी मदद तो कर ही सकते हैं. अगर हर कोई थोड़ा-थोड़ा योगदान करे, तो यह अच्छा होगा. वो मेरे मन से निकली हुई बात थी. उस समय मैं अपनी पूरी बात नहीं कह पाया, क्योंकि यह सशस्त्र बलों और पहलगाम के पीड़ितों के लिए है. सब कुछ इतनी जल्दी में हो रहा था कि उस जल्दबाजी में मैं ज़्यादा कुछ नहीं कह पाया.

Sep 29,2025, 17:21 PM IST

VIDEO: वरुण और जाह्नवी ने यूं मनाया टीम इंडिया की जीत का जश्न, लगाए 'भारत माता की जय' और India-India के नारे

Varun Dhawan and Janhvi Kapoor

VIDEO: वरुण और जाह्नवी ने यूं मनाया टीम इंडिया की जीत का जश्न, लगाए 'भारत माता की जय' और India-India के नारे

एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया की शानदार जीत का जश्न बॉलीवुड सितारों के बीच भी जोर-शोर से मनाया गया. अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के प्रमोशन के दौरान भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न फैंस के साथ मनाया. एक तरफ, वरुण धवन ने जोशीले अंदाज में एक के बाद एक 'इंडिया-इंडिया' के नारे लगाए, तो वहीं दूसरी ओर जाह्नवी कपूर ने भी जोरदार आवाज में 'भारत माता की जय' के नारे लगाकर जीत के जश्न में कोई कसर नहीं छोड़ी. देखिए ये वीडियो...

Sep 29,2025, 16:51 PM IST

गरबा, माता का पंडाल… वायरल वीडियो में दिखा पाकिस्तान का नवरात्रि सेलिब्रेशन, यूजर्स ने लगाए जय माता दी के जयकारे!

Pakistan Navratri Celebration

गरबा, माता का पंडाल… वायरल वीडियो में दिखा पाकिस्तान का नवरात्रि सेलिब्रेशन, यूजर्स ने लगाए जय माता दी के जयकारे!

Pakistan Navratri: देशभर में नवरात्रि की धूम है और लोग मां दुर्गा की भक्ति में डूबे हुए हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान का नवरात्रि सेलिब्रेशन देखने को मिला. वीडियो में लाइट-फूल से सजा हुआ माता रानी का पंडाल और कुछ लोग गरबा करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो देख लोग कमेंट सेक्शन में जय माता दी के जयकारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर वीडियो को @preetam_devria नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. Disclaimer: ये एक वायरल वीडियो है, Zee News इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

Sep 28,2025, 16:21 PM IST

Trending news

Read More