Devshayani Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में चातुर्मास या चौमासे का बहुत महत्‍व है. चातुर्मास के चार महीनों में कोई भी शुभ काम नहीं किए जाते हैं. इस दौरान ना तो शादी-विवाह होते हैं और ना ही मुंडन, जनेऊ संस्‍कार या शुभ कामों की शुरुआत. इस साल चातुर्मास की शुरुआत आज 29 जून 2023, गुरुवार से हो रही है, जो कि 23 नवंबर 2023 देवउठनी एकादशी तक रहेगा. अधिकमास पड़ने के कारण चातुर्मास 4 महीने की बजाय 5 महीने का रहेगा.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

चातुर्मास के कारण 29 जून से 22 नवंबर तक शादी, सगाई, गृह प्रवेश आदि पर रोक रहेगा. यानी कि 24 नवंबर को तुलसी विवाह होने के बाद ही शुभ कार्य शुरू होंगे. वहीं दिसंबर में खरमास लगने से एक बार फिर सगाई-शादी जैसे शुभ कामों पर रोक लग जाएगी. ऐसे में लोगों के मन में यह जानने की जिज्ञासा होना आम बात है कि साल 2023 के बचे हुए समय में शादी के लिए कितने मुहूर्त हैं और कब-कब हैं. 


नवंबर-दिसंबर 2023 में विवाह मुहूर्त


देवउठनी एकादशी 23 नवंबर 2023 को चातुर्मास खत्म होगा और उस दिन से ही विवाह के शुभ मुहूर्त मिलने लगेंगे. इस साल नवंबर में विवाह के 5 शुभ मुहूर्त हैं. इसके बाद दिसंबर में भी विवाह के 5 ही मुहूर्त हैं. इस तरह से साल 2023 में नवंबर और दिसंबर में विवाह के कुल 10 शुभ मुहूर्त हैं.


नवंबर 2023 विवाह मुहूर्त


23 नंवबर, गुरुवार, शुभ विवाह मुहूर्त: रात 09:01 बजे से अगली सुबह 06:51 बजे तक
24 नंवबर, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 06:51 बजे से 09:05 बजे तक
27 नंवबर, सोमवार, शुभ विवाह मुहूर्त: दोपहर 01:35 बजे से अगली सुबह 06:54 बजे तक
28 नंवबर, मंगलवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 06:54 बजे से अगली सुबह 06:54 बजे तक
29 नंवबर, मंगलवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 06:54 बजे से दोपहर 01:59 बजे तक,


दिसंबर 2023 विवाह मुहूर्त


6 दिसंबर, बुधवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 07:00 बजे से अगली सुबह 07:01 बजे तक
7 दिसंबर, गुरुवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 07:01 बजे से शाम 04:09 बजे तक, अगली सुबह 05:06 बजे से 07:01 बजे तक
8 दिसंबर, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 07:01 बजे से सुबह 08:54 बजे तक
9 दिसंबर, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 10:43 बजे से रात 11:37 बजे तक
15 दिसंबर, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 08:10 बजे से अगली सुबह 06:24 बजे तक


नवंबर-दिसंबर 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्त


वहीं शादी-विवाह के अलावा लोग गृहप्रवेश के लिए भी चातुर्मास खत्‍म होने का इंतजार करेंगे. इस साल नवंबर और दिसंबर में गृह प्रवेश के लिए भी कुल 10 शुभ मुहूर्त ही हैं. 


नवंबर 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त


17 नवंबर, शुक्रवार
18 नवंबर, शनिवार
22 नवंबर, बुधवार
23 नवंबर, गुरुवार
27 नवंबर, सोमवार
29 नवंबर, बुधवार


दिसंबर 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त


6 दिसंबर, बुधवार
8 दिसंबर, शुक्रवार
15 दिसंबर, शुक्रवार
21 दिसंबर, गुरुवार


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)