Chandrayaan 3 Moon Soft Landing: Chandrayaan 3 के लैंडर की जैसे ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई तो भारतीयों ने गजब का उत्साह मनाया. चांद के साउथ पोल में पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है. इतिहास रचने के अलावा भारत ने जमीन पर  एक और रिकॉर्ड दर्ज किया है. भारतीयों ने YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने के मामले में रिकॉर्ड बना डाला. आइए जानते हैं डिटेल में...


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बना डाला नया रिकॉर्ड


इसरो ने अपने ऑफिशियल YouTube चैनल पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग (Chandrayaan 3 Moon Soft Landing) की लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) की थी, जिसे 8.5 मिलियन, यानी करीब 85 लाख लोगों ने एक साथ लाइव देखा, जो एक रिकॉर्ड बन चुका है.


लाइव स्ट्रीमिंग देखने का रचा इतिहास


जब चंद्रयान-3 चांद की सतह पर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा था, तो इस ऐतिहासिक पल को YouTube पर 80,59,688 लोगों ने देखा. इसी समय, जब चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद की सतह पर कदम रखा, तो इसरो के फेसबुक पेज पर 355.6K से अधिक लोग लाइव स्ट्रीमिंग देख रहे थे.


इसका मतलब है कि इसरो के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग की बहुत बड़ी चाहत थी. इसरो के अन्य दूरदर्शन के यूट्यूब लिंक पर 750,822 से अधिक लोगों ने चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद लिया.


तोड़ा रिकॉर्ड


चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग के मामले में, भारतीयों ने स्पैनिश स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म Ibai के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. Ibai पर सबसे ज्यादा 3.4 मिलियन, अर्थात् 34 लाख लोगों के एक साथ लाइव स्ट्रीमिंग देखने का रिकॉर्ड था, जिसे अब भारतीयों ने तोड़ दिया है। यह भी एक अनूठा रिकॉर्ड है, जो भारतीयों के उत्साह को दर्शाता है.