MP Gwalior Chunav LIVE Results 2023: ग्वालियर विधानसभा से BJP आगे, पल-पल के आंकड़े बढ़ा रहे प्रत्याशियों की धड़कने

ज़ी न्यूज़ डेस्क Sun, 03 Dec 2023-1:13 pm,

MP Chunav live result : मध्य प्रदेश में जनता आज अपना फैसला सुना देगी. ये देखना दिलचस्प होगा कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलेगा या फिर कमलनाथ की सरकार आएगी.

MP Chunav Live Updates: आज वो दिन है जिसका इंतजार देशभर को था.आज विधानसभा चुनाव के नतीजें आने हैं. मध्य प्रदेश में एक तरफ मौजूदा शिवराज सरकार है जो एक बार फिर से सत्ता में वापसी करना चाहेगी तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के कमलनाथ हैं  जो सत्ता पलटना चाहेंगे. इनकी किस्मत का फैसला 17 november को ईवीएम में बंद हो चुका है जो आज आ जाएगा.गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं. सत्ता में आने के लिए राजनीतिक पार्टियों को 116 सीटें चाहिए.


 Madhya Pradesh 2023 Chunav result: 209 सीटों पर आए रुझान 
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना चल रही है.मध्यप्रदेश की 215 सीटों पर रुझान आ गए हैं.भाजपा 123 और कांग्रेस भी 86सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 3 सीट पर अन्य आगे है. पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा है कि मैं 11 बजे तक कोई रुझान नहीं देखूंगा". विजयराघौगढ़ से पहले राउंड में संजय पाठक 1000 वोटों से आगे चल रहे हैं. दतिया से नरोत्तम मिश्रा आगे, राऊ से कांग्रेस के जीतू पटवारी आगे चल रहे हैं. श्योपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बाबू जंडेल आगे, विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के रामनिवास रावत आगे चल रहे हैं.

नवीनतम अद्यतन

  • Madhya Pradesh Chunav Result:  नरेंद्र सिंह तोमर 1667 वोट से पीछे 
    दिमिनी विधानसभा आठवां राउंड नरेंद्र सिंह 28118, बसपा बलवीर डंडोतिया 29785, रविंद 10541, बसपा के बालवीर दंडोतिया 1667 से आगे. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 1667 वोट से पीछे चल रहे हैं

     

  • MP Chunav Results 2023 live: मध्य प्रदेश में BJP को 49 प्रतिशत वोट. कांग्रेस को 40 प्रतिशत  वोट और अन्य को 3 प्रतिशत  वोट.

  • MP Gwalior Chunav LIVE Results 2023: एमपी की हाईफाई सीट ग्वालियर में भाजपा से प्रद्युमन सिंह तोमर आगे चल रहे हैं.

  • shamshabad vidhan sabha live updates: शमशाबाद विधानसभा में भाजपा के सुर्य प्रकाश 685 वोटों से आगे चल रहे है.

  • Ashoknagar Chunav Result Live Updates: अशोकनगर में पहले राउंड की गिनती में कांग्रेस आगे है, वहीं मुंगावली में भाजपा के बृजेन्द्र यादव आगे चल रहे हैं. 

  • Chunav Result Live: छतरपुर  विधानसभा में भाजपा आगे.

    छतरपुर में  पहले राउंड के बाद 166 वोटों से भाजपा की ललिता यादव आगे हैं, वहीं चंदला में 1000 वोटों से भाजपा आगे चल रही है. राजनगर में भाजपा के अरविन्द पटेरिया 2650  वोट से आगे हैं. बड़ा मलेहरा से 300 वोटों से कांग्रेस के रामसिया भारती आगे हैं, बिजावर में भाजपा 2300 वोटों से आगे चल रही है.

  • MP Chunav Results 2023 live: मध्य प्रदेश-रुझानों में BJP को बहुमत.

    बीजेपी- 140

    कांग्रेस- 84

    अन्य- 05

  •  Madhya Pradesh Chunav result Live: केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से भाजपा उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह पटेल ने मतगणना जारी रहने के दौरान अपने घर पर पूजी की.

     

  • Madhya Pradesh Chunav result LIVE 2023:मध्य प्रदेश में बीजेपी को बहुमत.

    बीजेपी-126

    कांग्रेस-89

  • Madhya Pradesh 2023 Chunav result: मध्य प्रदेश में बीजेपी 123 सीट पर आगे. कांग्रेस 98 सीट आगे.

  • Madhya Pradesh election Counting live 2023: मध्य प्रदेश रुझानों में बीजेपी को बहुमत. 118 सीट आगे चल रही है.

  •  MP Chunav Counting update 2023 live: मध्य प्रदेश में फिर बीजेपी हुई आगे.

    बीजेपी-110

    कांग्रेस-105

  • MP Chunav Results 2023 live: मध्य प्रदेश में रुझानों में कांग्रेस आगे.

    बीजेपी-100

    कांग्रेस-104

  • MP Chunav Results 2023 live: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी को पछाड़ा.

    कांग्रेस-103

    भाजपा-95

  • MP Chunav Results 2023 live: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने क्या कहा?

    MP Chunav Results 2023 liveभोपाल: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा, ''मैं रुझान नहीं देख रहा, मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर भरोसा है कि वे अपना भविष्य सुरक्षित रखेंगे...सीटों की संख्या मत गिनिए''.

  • MP Chunav Results 2023 live: एमपी में 96 सीटों पर आगे चल रही है बीजेपी और कांग्रेस 93 सीटों पर आगे चल रही है.

  • MP Chunav Results 2023 live: मध्य प्रदेश में बीजेपी 90 सीट पर आगे चल रही है और कांग्रेस 85 सीटों पर आगे.

  • MP Chunav Results 2023 live: मध्य प्रदेश में बीजेपी आगे.

    बीजेपी-70

    कांग्रेस-65

  • MP Chunav Results 2023 live: मध्य प्रदेश में रुझानों में कांग्रेस ने भाजपा को किया पीछे.

    भाजपा-53

    कांग्रेस-57

    अन्य-03

     

     

  • MP Chunav Results 2023 live: मध्य प्रदेश में काटें की टक्कर

    भाजपा - 51

    कांग्रेस -46

  • MP Chunav Results 2023 live: मध्य प्रदेश में BJP 49 सीटों पर आगे और कांग्रेस 42 सीटों पर आगे.

  • MP Chunav Results 2023 live: एमपी में 48 सीट पर आगे बीजेपी और कांग्रेस 38 सीटों पर आगे. दोनों का बीच कड़ी टक्टर.

  • MP Chunav Results 2023 live: एमपी में 28 सीटों पर आगे बीजेपी.

  • MP Chunav Results 2023 live:मध्य प्रदेश में 26 सीटों का रुझान सामने आया है.कांग्रेस 18 सीट पर.

  • MP Chunav Results 2023 live: एमपी में 12 सीट पर आगे बीजापी.

  • MP Chunav Results 2023 live: एमपी में 9 सीट पर आगे है बीजेपी.

  • MP Chunav Results 2023 live: 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू.

  • MP Chunav Results 2023 live: मध्य प्रदेश के भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के बाहर का दृश्य.

     

  • MP Chunav Results 2023 live: भोपाल में बीजेपी कार्यालय के बाहर की हलचल

     

  • MP Chunav Results 2023 live: भोपाल में राज्य पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए बधाई के बैनर लगाए गए. राज्य विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती बस कुछ ही देर में शुरु होने वाली है.

     

  • MP Chunav Results 2023 live: कांग्रेस के दावों में दम नहीं:विश्वास सारंग 

    MP Chunav Results 2023 live: एमपी के मंत्री विश्वास सारंग का कहना है, ''कांग्रेस के दावों में कोई भी दम नहीं है. हम भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे.''

     

  •   MP Chunav Results 2023 live: कांग्रेस नेता महेश परमार का क्या कहना है?

     MP Chunav Results 2023 live: कांग्रेस नेता महेश परमार ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कहा, "बाबा महाकाल के आशीर्वाद से इस बार मध्य प्रदेश में 'जंगल राज' खत्म हो जाएगा और राज्य में कमल नाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार बनेगी." 

     

     

  • MP Chunav Results 2023 live: वोटों की गिनती पर बीजेपी उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा ने क्या कहा?

    भोपाल, मध्य प्रदेश: बीजेपी उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा का वोटों की गिनती पर कहना है की,बीजेपी की सरकार बनेगी...कांग्रेस ने अपनी 62 साल की राजनीति में जनता को दिया ही क्या है?

     

  • भोपाल में कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा की, ''पार्टी मध्य प्रदेश में 135-175 सीटें जीतेगी.''

     

  • MP Chunav Results 2023 live: अरविंद भदोरिया ने क्या कहा?
    MP Election Results 2023 LIVE: अरविंद सिंह भदोरिया ने वोटों की गिनती पर कहा कि जनता की कृपा से मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने वाली है.क्योंकी जनता के हितों के साथ अगर खड़ा था तो कोई और नही वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे.कांग्रेस के दावे तो खोखले हैं.

  • MP Election Results 2023 Live: दिलीप गुर्जर कांग्रेस उम्मीदवार ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा
    MP Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप गुर्जर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की.

     

  • MP Chunav Results 2023 live: भोपाल जेल में भी होगी मतगणना
     भोपाल जेल में आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी. इससे पहले यहां पर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link