How To Make Rose Cookies: अगर आप स्नैक में कुछ डिफरेंट डिश की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए रोज कुकीज बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। रोज कुकीज बचपन में अनुष्का शर्मा का फेवरेट स्नैक था। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फेवरेट स्नैक्स का जिक्र किया था। उन्हीं में से एक रोज कुकीज है।

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

रोज कुकीज को मैदा, दूध, सफेद तिल, चावल का आटा और घी आदि चीजों को डालकर बनाया जाता है। इसके बाद इस डिश को डीप फ्राई करके बनाया जाता है। रोज कुकीज स्वाद में मीठा और क्रंची लगता है। इसको बनाने में भी कुछ ही मिनट लगते हैं, तो चलिए जानते हैं रोज कुकीज (How To Make Rose Cookies) बनाने की विधि-


रोज कुकीज बनाने की आवश्यक सामग्री-

मैदा 1 कप
चावल का आटा 1/4 कप
सफेद तिल 2 छोटी चम्मच 
पिसा गुड़ 1/2 कप
वनीला एसेंस 1 छोटी चम्मच 
घी 2 छोटी चम्मच 
तेल आवश्यकतानुसार (तलने के लिए)
दूध 1 कप 
बेकिंग पाउडर 1 छोटी चम्मच 


रोज कुकीज कैसे बनाएं? (How To Make Rose Cookies) 


रोज कुकीज बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और चावल का आटा छान लें।
फिर आप इस आटे में चीनी या पिसी हुई चीनी डाल दें।  
इसके बाद आप इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए न ज्यादा पतला और न ज्यादा गाढ़ा बैटर बना लें। 
फिर आप इसमें वनीला एसेंस और 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर डालें।
इसके बाद आप इस बैटर को कम से कम 10 से 15 मिनट तक सेट होने के लिए रख दें। 
फिर आप एक पैन को हल्की आंच पर रखकर गर्म कर लें। 
इसके बाद आप कुकीज वाले सांचे को तेल में गर्म कर लें। 
फिर आप तैयार पेस्ट में सांचा डालकर तेल में छोड़कर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें। 
इसके बाद आप देखेंगे कि सांचे पर लगा रोज कुकीज निकलकर कढ़ाई में गिर गया है।
फिर आप इसको तेल से बाहर निकालकर एक बाउल में रख लें। 
अब आपका टेस्टी रोज कुकीज बनकर तैयार हो चुका है। 
फिर जब ये ठंडा हो जाए तो आप इसको गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करें।