Nobel Prize in Literature: साहित्य के नोबेल प्राइज-2022 का ऐलान हो गया है. फ्रांस की लेखिका एनी एनॉक्स को इस अवॉर्ड से नवाजा गया है. नोबेल कमेटी के अनुसार, फ्रांस की लेखिका को उनके साहस और नैतिक सटीकता के साथ अपनी यादों की जड़ों को खोदकर, सामाजिक प्रतिबंधों को उजागर करने के लिए नोबेल के लिए चुना गया.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

स्वीडिश अकादमी के स्थायी सचिव मेट्स माल्म ने स्वीडन के स्टाकहोम में गुरुवार को विजेता की घोषणा की. निएंडरथल डीएनए के रहस्यों को उजागर करने वाले वैज्ञानिक को सम्मानित करने वाले चिकित्सा पुरस्कार के साथ सोमवार को नोबेल पुरस्कार की घोषणाओं का सप्ताह शुरू हो गया. 



तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भौतिकी में इस खोज के लिए यह पुरस्कार जीता कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं. रसायन विज्ञान में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को समान भागों में ‘अणुओं के एक साथ विखंडन’ का तरीका विकसित करने के लिए बुधवार को प्रदान किया गया था. नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार और तथा अर्थशास्त्र के लिये नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी.


सलमान रुश्दी पसंदीदा दावेदारों में से एक थे


मुंबई में जन्मे लेखक सलमान रुश्दी को सट्टेबाजों ने साहित्य के लिए इस साल का नोबेल पुरस्कार जीतने के लिए पसंदीदा दावेदारों में से एक बताया था.विवादास्पद 'सैटेनिक वर्सेज' के लेखक पर इस साल अगस्त में पश्चिमी न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में चाकू से हमला किया गया था. यह पुरस्कार उस व्यक्ति को दिया जाता, जिसने साहित्य के क्षेत्र में एक आदर्श दिशा में सबसे उत्कृष्ट काम किया हो. 



ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर