Flags on the Moon: पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा ने मानव को हमेशा से ही आकृषित किया है. प्राचीन काल से ही चंद्रमा पृथ्वीवासियों के किस्से-कहानियों का हिस्सा रहा. कई संस्कृतियों में इसे देवी-देवता का स्थान दिया गया. लेकिन चंद्रमा के रहस्यों से पर्दा उठने की शुरुआत पिछली सदी से हुई जब विज्ञान इस तक पहुंचने में सक्षम हो गया. चंद्रमा का अध्ययन करने के लिए कई अंतरिक्ष मिशन अब तक किए जा चुके हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

तत्कालीन सोवियत यूनियन का लूना 2 चंद्रमा की सतह पर पहुंचने वाला पहला अंतरिक्ष यान था. इसी के साथ यह किसी अन्य खगोलीय पिंड के साथ संपर्क बनाने वाली पहली मानव निर्मित वस्तु थी.


संयुक्त राज्य अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जिसने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक मानवयुक्त मिशन संचालित किया है. संयुक्त राज्य अमेरिका का अपोलो 11, 20 जुलाई 1969 को चंद्रमा पर उतरने वाला पहला मानवयुक्त मिशन था और नील आर्मस्ट्रॉन्ग चंद्रमा की सतह पर चलने वाले पहले इंसान बने. कई अन्य देशों ने भी सफलतापूर्वक मून मिशन को अंजाम दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंद्रमा की सतह पर अब तक कितने देशों का झंडा फहराया जा चुका है. आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे.


सोवियत यूनियन
तत्कालीन सोवियत यूनियन का लूना 2 चांद की सतह पर पहुंचने वाला पहला अंतरिक्ष यान था. यह अपने साथ सोवियत यूनियन का झंडा भी लेकर गया था.


अमेरिका
अपोलो 11, 20 जुलाई 1969 को चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला पहला मानवयुक्त मिशन था. नील आर्मस्ट्रॉन्ग चंद्रमा की सतह पर चलने वाले पहले इंसान बने. उनके साथी बज़ एल्ड्रिन ने भी चांद पर कदम रखा. इसी दिन चांद की सतह पर पहली बार किसी देश का झंडा फहराया गया. इसके बाद 5 बार और अमेरिकी झंडे को चांद पर फहराया गया.


चीन
चीन के मून लैंडिंग मिशन Chang'e 3 के जरिए 2013 में चंद्रमा के सतह पर चीन का राष्ट्रीय ध्यज लगाया था.  इसके बाद 2019 में Chang'e 4 की के जरिए भी चीन का राष्ट्रीय ध्वज चंद्रमा पर फहराया गया.


भारत
15 नवंबर 2008 को भारत ने चंद्रयान-1 मिशन के तहत अपना पहला झंडा चांद पर लगाया था. भारत अब तक चार झंडे चंद्रमा की सतह पर ले जा चुका है.


इजराइल
2019 में इजराइल ने अपना पहला स्पेसक्राफ्ट चांद पर भेजा था. इसने चांद की सतह पर इजराइल के झंडे के साथ एक सेल्फी भेजी थी.