नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आई थी. पार्टी में मलाइका अरोज़ा जमकर डांस किया है. सोशल मीडिया पर 49 साल की मलाइका अरोड़ा का सेक्सी डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

छैंया छैंया गाने पर किया डांस 



49 साल की मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के जन्मदिन पार्टी में छैंया छैंया पर जमकर डांस किया है. गाने पर मलाइका अरोड़ा हुक स्टैप करते हुए नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर उनका डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. 


अर्जुन कपूर ने सेलिब्रेट किया 38वां जन्मदिन 
अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. उनके बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा बतौर गेस्ट नजर आई हैं. अर्जुन की पार्टी में अंशुला कपूर, खुशी कपूर और उनके दोस्त शामिल थे. 


छैंया छैंया गाने से मिला था फेम 
मलाइका अरोड़ा को छैंया छैंया गाने से फेम मिला है. मलाइका से पहले ये गाना रवीना टंडन को ऑफर हुआ था, उन्होंने इसे रिजेक्ट किया था. मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि इस गाने को कई लोगों ने रिजेक्ट किया था, क्योंकि ये मेरे लिए काफी फायदेमंद रहा है. मैं बहुत खुश हूं, मैं किस्मत पर भरोसा करती हूं. मुझे लगता है कि ऐसा ही होना लिखा. 


इसे भी पढ़ें:  कियारा-कार्तिक की फिल्म में 'पसूरी' का रीमेक, पाकिस्तानी फैंस ने सॉन्ग को लेकर कही ये बात 


Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप