नई दिल्ली: Who is Ashok Chavan: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए महाराष्ट्र में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. अब वो भाजपा के साथ जा सकते हैं.  इसके अलावा, वो नांदेड़ की भोकर सीट से विधायक भी हैं. उन्होंने विधानसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि अशोक चव्हाण कांग्रेस पार्टी को तोड़ सकते हैं. वो कई विधायक अपने साथ भाजपा में ले जा सकते हैं. आइए, जानते हैं कि अशोक चव्हाण कौन हैं?


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

क्या बोले अशोक चव्हाण?
अशोक चव्हाण ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि मैंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी, पार्टी सदस्यता और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. अभी तक मैंने किसी पार्टी में शामिल होने का फैसला नहीं किया है. मेरे इस्तीफे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई संबंध नहीं है.


पिता भी रहे मुख्यमंत्री
अशोक चव्हाण का जन्म 28 अक्टूबर, 1958 में हुआ. उनके पिता शंकरराव चव्हाण भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं. शंकरराव 1975 से 77 और 1986 से 88 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे. 1988 से 1989 तक राजीव गांधी की सरकार में शंकरराव देश के वित्त मंत्री भी रहे थे. 


1987 में शुरू हुआ राजनितिक सफर
अशोक चव्हाण के राजनीतिक सफर की शुरुआत 1987 में हुई. इस साल वो पहली बार लोकसभा के सांसद चुने गए. चव्हाण देशमुख की सरकार में सांस्कृतिक मामलों, उद्योग, खान और प्रोटोकॉल मंत्री रहे. साल 2008 में मुंबई में हुए 26/11 हमले के बाद तत्कालीन सीएम विलासराव देशमुख के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चव्हाण CM बने. अशोक चव्हाण 8 दिसंबर, 2008 से 11 नवंबर, 2010 तक दो सालों तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे.


2 बार सांसद और 4 बार विधायक रहे
अशोक चव्हाण 2 बार सांसद और 4 बार विधायक रहे. 2015 से 2019 तक अशोक चव्हाण  महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे. साल 2019 में अशोक चव्हाण नांदेड़ जिले की भोकर सीट से विधायक बने थे.


डिप्टी CM का बड़ा दावा
ऐसा माना जा रहा है कि अशोक चव्हाण के साथ करीब 12 से 14 विधायक जा सकते हैं. ये दावा मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा है. महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि कांग्रेस के कई बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं. 


ये भी पढ़ें- Maharashtra: अशोक चव्हाण ने क्यों छोड़ी कांगेस? अब BJP भेज सकती है राज्यसभा


Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.