नई दिल्ली: ठंड के मौसम में पराठा खाना हर किसी को पसंद होता है. इस मौसम में आलू, मूली, गोभी लेकर कई तरह के पराठे बनाए जाते हैं. मूली से लेकर गोभी का पराठा स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद अच्छा होता है. लेकिन पराठों के साथ कुछ चीजों को नहीं खाना चाहिए. आइए जानते हैं पराठा के साथ क्या नहीं खाना चाहिए. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

दही-पराठा 
मूली और गोभी पराठा के साथ दही नहीं खाना चाहिए. कहा जाता है कि दही दूध से बना होता है जिस वजह से इन्हें मलूी या गोभी के पराठे के साथ नहीं खाना चाहिए. वहीं पराठा ऑयली फूड्स होता है ऐसे में दही और पराठा एक साथ खाने से पाचन धीमा हो सकता है जिस वजह से मोटापे की समस्या हो सकती है. 


चाय पराठा 
अक्सर घरों में चाय के साथ पराठा खाया जाता है. पराठा और चाय खाने में अच्छा तो लगता है लेकिन सेहत के लिए यह खतरनाक साबित होता है. चाय और पराठा दोनों मिलकर पाचन को खराब कर देते हैं. चाया और पराठा का एक साथ सेवन करने से गैस-एसिडिटी की समस्या देखने को मिलती है. अगर आप भी चाय और पराठा एक साथ खाते हैं तो आज से ही इसे बंद कर दें. लंबे समय तक चाय पराठा खाने से आंतों को काफी नुकसान होता है. 


दूध 
पराठा के साथ दूध का भी सेवन नहीं करना चाहिए. दूध और पराठा एक साथ खाने से शरीर को काफी नुकसान होता है. एक साथ दूध पराठा खाने से स्किन डिजीज होने का खतरा बना रहता है.  


Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee bharat इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.


Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.