Happy Govardhan Puja 2022: `कृष्ण की भक्ति और दिल में रहे प्यार....`, करीबियों को गोवर्धन पूजा पर भेजिए ये संदेश

Happy Govardhan Puja 2022 Wishes: गोवर्धन पूजा के दिन लोग विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं और इस खास दिन की अपनों को बधाई भेजते हैं.
नई दिल्ली: Happy Govardhan Puja 2022: दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन इस साल सूर्यग्रहण के कारण दिवाली और गोवर्धन पूजा में एक दिन का अंतर है. ऐसे में इस साल गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को की जाएगी. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के साथ गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा करने की परंपरा है. ऐसे में इस दिन आप अपने करीबियों को यहां से खास संदेश भेजकर गोवर्धन पूजा की बधाई दे सकते हैं.
1. लोगों की रक्षा करने को
एक अंगुली पर पहाड़ उठाया
उसी कन्हैय्या की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का दिन है आया
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
2. बंसी की धुन पर सबके दुःख वो हरता है
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
3. प्रेम से जपो कृष्ण का नाम
दिल की हर इच्छा पूरी होगी
कृष्ण आराधना में तल्लीन हो जाओ
उनकी महिमा जीवन खुशहाल कर देगी
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
4. घमंड तोड़ इंद्र का प्रकृति का महत्व समझाया
अंगुली पर उठाकर पहाड़
वो ही रक्षक कहलाया
ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को
शत शत प्रणाम
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
5. मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है,
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है
पतवार के बिना हे, मेरी नाव चल रही है,
बस होता रहे हमेशा, जो कुछ भी हो रहा हैं
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
6. हर खुशी आपके द्वार आए
जो आप मांगे उससे अधिक पाए
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाये
ओर ये त्यौहार ख़ुशी से मनाए
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
7. श्री कृष्ण जिनका नाम
गोकुल जिनका धाम
ऐसे भगवान श्री कृष्ण
को हम सब का प्रणाम
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
8. कृष्ण की भक्ति और दिल में रहे प्यार,
मुबारक हो गोवर्धन पूजा का त्योहार.
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
9. कृष्ण के चरणों में आकर
भक्त नया जीवन पाते हैं,
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन
हम सच्चे मन से मनाते हैं.
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
10. प्रकृति है पूजनीय यह कृष्ण हमें बताते हैं,
प्राचीन काल से ही प्रकृति को सर्व शक्ति बताते हैं.
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
ये भी पढे़ं- कॉमेडियन योगी बाबू के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म