Indians Travelling Destination: छुट्टियों के दौरान भारतीय अब दुनिया भर की कई जगहों की यात्रा कर सकते हैं. अब कई देश बिना वीजा के एंट्री दे रहे हैं तो कुछ ऐसे भी देश हैं, जहां वीजा बनवाने के लिए टाइम खराब करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वीजा-ऑन-अराइवल का विकल्प दिया जा रहा है. ईरान भारतीयों के लिए वीजा-फ्री यात्रा की घोषणा करने वाला नया देश है. इस साल की शुरुआत में, थाईलैंड और श्रीलंका की सरकारों ने भारतीय नागरिकों के लिए थाईलैंड के लिए नवंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक और श्रीलंका के लिए नवंबर 2023 से मार्च 2024 तक वीजा-फ्री प्रवेश देने की घोषणा की थी.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

ऐसे 23 देश हैं जहां भारतीय पासपोर्ट धारकों को प्रवेश के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती है, जबकि 32 देश ऐसे हैं जो भारतीय नागरिकों को वीजा-ऑन-अराइवल का विकल्प देते हैं.


इन देशों में नहीं है वीजा की जरूरत
ये वे देश हैं जहां भारतीय पासपोर्ट धारकों को प्रवेश के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं है: कुक आइलैंड्स, फिजी, माइक्रोनेशिया, नीयू, वानुअतु, ओमान, कतर, बारबाडोस, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, डोमिनिका, ग्रेनेडा, हैती, जमैका, मोंटसेराट, किट्स और नेविस, विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, त्रिनिदाद और टोबैगो, भूटान, कजाकिस्तान, मकाओ (एसएआर चीन), नेपाल, अल साल्वाडोर, मॉरीशस, सेनेगल, ट्यूनीशिया, मलेशिया.


वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा देते हैं ये देश
कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मालदीव, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, ईरान, जॉर्डन, बोलीविया, बुरुंडी, केप वर्डे द्वीप, कोमोरो द्वीप, जिबूती, गैबॉन , गिनी-बिसाऊ, मेडागास्कर, मॉरिटानिया, मोजाम्बिक, रवांडा, सेशेल्स, सिएरा लियोन, सोमालिया, तंजानिया, टोगो, जिम्बाब्वे, मार्शल द्वीप, पलाऊ द्वीप, समोआ, तुवालु, सेंट लूसिया.


ये भी पढ़ें- RBI Assistant Prelim Result Out: भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर डाला गया रिजल्ट, ऐसे करें चेक


Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.