Himachal Rains: हिमाचल के मंडी में बारिश से तबाही!
Aug 14, 2023, 19:34 PM IST
मानसून ने हिमाचल प्रदेश पर दूसरा बड़ा हमला बोला है। जुलाई माह में कुल्लू-मनाली के साथ मंडी में हुई भारी तबाही के बाद एक बार फिर प्रदेश प्रकृति के प्रकोप का सामना कर रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं, जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और यातायात ठप होने से प्रदेश की रफ्तार थम सी गई है। इस दौरान कुछ लोगों को जान से भी हाथ धोना पड़ा है, वहीं घरों-दुकानों सहित सरकारी प्रतिष्ठानों में पानी घुसने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.