Padma Award 2023: जानें क्या होते हैं पद्म पुरस्कार, 15 सितंबर तक आप भी कर सकते हैं इसके लिए आवेदन

Mon, 12 Sep 2022-5:50 pm,

भारत सरकार की ओर से हर साल 26 जनवरी के मौके पर पद्म पुरस्कारों का वितरण किया जाता है. सरकार द्वारा ये पुरस्कार सभी तरह की गतिविधियों या क्षेत्रों जैसे कि कला, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्दोग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों या सेवाओं के लिए दिए जाते हैं. अगर आप चाहें तो आप भी देश के सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन कर सकते हैं.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link