नई दिल्ली: Nobel Peace Prize Winner 2022: साल 2022 के लिए नोबेल पीस प्राइस हासिल करने वालों के नाम का ऐलान कर दिया गया है. इस साल यह दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार एक बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता और दो संगठनों को दिया जाएगा. शांति के नोबेल पुरस्कारों का ऐलान आज नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में किया गया. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इनको मिला शांति का नोबेल


साल 2022 का शांति का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से दो संस्थाओं और एक मानवाधिकार कार्यकर्ता को दिया जाना है. इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार जेल में बंद बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की को दिया जाएगा. एलेस बियालियात्स्की इस बार का नोबेल पीस प्राइस रूसी समूह ‘मेमोरियल’ और यूक्रेन के संगठन ‘सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज’ के साथ साझा करेंगे. नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को नार्वे नोबेल कमेटी के प्रमुख बेरिट रीज एंडर्सन ने ओस्लो में की. 


सोमवार से शुरू हुआ 2022 के लिए नोबेल पुरस्कारों का ऐलान


बता दें कि इस हफ्ते सोमवार यानी 3 अक्टूबर को साल 2022 के लिए नोबेल सप्ताह की शुरुआत हुई. निएंडरथल डीएनए के रहस्यों को उजागर करने वाले वैज्ञानिक को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के साथ सोमवार को नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का सप्ताह शुरू हुआ था. तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भौतिकी में इस खोज के लिए यह पुरस्कार जीता कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं. 


इनको मिला रसायन और साहित्य का नोबेल


रसायन विज्ञान में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को समान भागों में ‘अणुओं के एक साथ विखंडन’ का तरीका विकसित करने के लिए बुधवार को प्रदान किया गया था. गुरुवार को स्वीडिश अकादमी ने इस साल साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को 'To uncover with courage and figurative acuity the inners, systems, and collective constraints of individual memory' वाली उनकी लेखनी के लिये देने का ऐलान किया था. अर्थशास्त्र के लिये नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी. 


यह भी पढ़ें: Nobel Peace Prize 2022: शांति के नोबल पुरस्कार पर कई बार मची अशांति, महात्मा गांधी को न मिलने पर भी उठे हैं सवाल


Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.