Himachal Vidhansabha election Congress Candidate List: हिमाचल प्रदेश विधानसभा को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को (Himchal Congress) 17 कैंडिडेट्स (Himachal Congress Candidate List) की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. जबकि पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. ऐसे में अब तक कुल 63 सीटों पर नाम घोषित हो गए. 



COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इन लोगों को मिला टिकट(congress Second candidate list)
इनमें भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी, इंदौरा से मालेन्द्र राजन, देहरा से डॉ. राजेश शर्मा, सुलह से जगदीश सपेहिया, कांगड़ा से सुरेन्द्र सिंह काकू, अन्नी से बंसी लाल कौशल, करसोग से महेश राज, नाचन से नरेश कुमार, जोगिंदरनगर से सुरेन्द्र पाल ठाकुर, सरकाघाट से पवन कुमार, चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह बबलू, गगरेट से चैतंय शर्मा, कुटहैल से देवेन्द्र कुमार भुट्टौ, बिलासपुर से बंबर ठाकुर, नालगढ़ से हरदीप सिंह बावा और शिमला से हरिश जनार्था शामिल है. 


Congress Candidate List: हिमाचल चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 46 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जानें नाम


 


ये हैं प्रत्याशियों के नाम (congress First candidate list)
बता दें, इस लिस्ट में चुराह सीट से यशवंत सिंह खन्ना, चंबा से नीरज नैय्यर, डलहौजी से श्रीमती आशा कुमारी, भटियात सीट से कुलदीप सिंह पठानिया, नूरपुर अजय महाजन, फतेहपुर भवानी सिंह पठानिया, जवाली प्रो. चंद्र कुमार, जसवां परागपुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया, ज्वालामुखी संजय रत्न, नगरोटा रघुवीर सिंह बाली, शाहपुर केवल सिंह पठानिया, धर्मशाला सुधीर शर्मा, पालमपुर आशीष बुटेल, बैजनाथ किशोरी लाल, लाहौल-स्पीति रवि ठाकुर, कुल्लू सुंदर ठाकुर, बंजार खिमी राम, सुंदरनगर सोहन लाल ठाकुर, सिराज चेतराम ठाकुर, द्रंग कौल सिंह ठाकुर, मंडी चंपा ठाकुर, बल्ह प्रकाश चौधरी, भोरंज सुरेश कुमार, सुजानपुर राजेंद्र राणा, बड़सर इंद्र दत्त लखनपाल, नादौन सीट से सुखविंदर सिंह सुख्खु, हरोली मुकेश अग्निहोत्री, ऊना सतपाल रायजादा, झंडूता विवेक कुमार, घुमारवीं राजेश धर्माणी, श्री नैनादेवी जी राम लाल ठाकुर, अर्की संजय अवस्थी, दून राम कुमार चौधरी, सोलन कर्नल(सेवानिवृत) धनीराम शांडिल, कसौली विनोद सुल्तानपुरी, पच्छाद दयाल प्यारी, नाहन अजय सोलंकी, श्री रेणुका जी  विनय कुमार, शिलाई हर्षवद्धन चौहान, चौपाल रजनीश किमटा, ठियोग कुलदीप सिंह राठौर, कसुम्पटी अनिरूद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण विक्रमादित्य सिंह, जुब्बल कोटखाई रोहित ठाकुर, रामपुर नंद लाल और रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा को पार्टी ने टिकट दिया है.


Watch Live