चंडीगढ़- राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (BJP President candidate Droupadi Murmu) आज दिल्ली में अपना नामांकन भरेंगी.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आज दिल्ली में मौजूद रहेंगे. माना जा रहा है कि आज करीब 12.30 बजे द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगी. 


झारखंड की पूर्व राज्यपाल चौंसठ वर्षीय मुर्मू शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल करेंगी. इसके लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Himachal CM Jairam Thakur) और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी वीरवार को ही दिल्ली पहुंच चुके हैं.


झारखंड की पूर्व राज्यपाल चौंसठ वर्षीय मुर्मू शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल करेंगी. 


बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया. निर्वाचित होने पर ओडिशा की 64 साल की नेता भारत की राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी और दूसरी महिला होंगी.