Aaj ka Punchang: आज 20 जुलाई बुधवार को सावन माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. बता दें, सप्तमी तिथि आज सुबह करीब 7 बजकर 30 मिनट तक थी. इसके बाद यानी अब अष्टमी तिथि शुरू हो गई है. आज सावन का कालाष्टमी व्रत भी है. आज के दिन काल भैरव की पूजा करना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि काल भैरव की पूजा करने से शारीरिक रोग, ग्रह दोष जैसी तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

कालभैरव की पूजा करने से दूर होंगे सभी कष्ट
शास्त्रों में भैरवनाथ को तंत्र-मंत्र का देवता कहा गया है. ऐसे में काल भैरव की पूजा करने से तंत्र और मंत्र से जुड़ी सिद्धियां भी प्राप्त की जा सकती हैं. कुत्ते को काल भैरव की सवारी माना गया है. कालाष्टमी व्रत के दिन कुत्ते को खाना खिलाना चाहिए और उसकी सेवा करनी चाहिए. ऐसा करने से काल भैरव देवता प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा होती है. इस खबर में जानें क्या है आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त?


ये हैं आज के शुभ मुहूर्त


ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 8:15 से शाम 05:07 मिनट तक रहेगा.
अमृत काल: सुबह 8:16 से 09:01 तक रहेगा. 
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:00 मिनट से दोपहर 3:40 मिनट तक रहेगा.
निशीथ काल: दोपहर 12:07 से दोपहर 4:48 तक रहेगा. 
गोधूलि बेला: शाम 07:12 मिनट से रात 8:45 मिनट तक रहेगा.


ये भी पढ़ें- LIVE पंजाब हिमाचल समाचार 20 July 2022: दिनभर की हर ताजा अपडेट जानने के लिए जुड़े रहे जी पंजाब हिमाचल के साथ


आज का अशुभ मुहूर्त
गुलिक काल:      12: 30 से दोपहर 01: 30 मिनट तक रहेगा. 
दुष्टमुहूर्त:            11:47 से दोपहर 12:54 मिनट तक रहेगा.
कुलिक:              11:38 से दोपहर 12:47 मिनट तक रहेगा.
राहुकाल:            04:15 से दोपहर  6:18 मिनट तक रहेगा. 


ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: तेल भरवाने से पहले जान लें आज का दाम, क्या है आपके शहर का हाल?


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर निर्भर हैं. जी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता.) 


WATCH LIVE TV