विपन कुमार/धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बीते दिन शनिवार को प्रेसवार्ता आयोजित की गई. जहां हिमाचल प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल प्रदेश की तुलना श्रीलंका से करना दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रदेश की सुक्खू सरकार जनता पर भारी टैक्स लगाने की तैयारी में है. उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की आर्थिक स्थिति सही नहीं है तो उपमुख्यमंत्री बनाने की क्या जरूरत थी.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

डबल इंजन की सरकार में तेजी से हो रहा विकास- त्रिलोक कपूर
त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना के संकटकाल में भी प्रदेश में विकास की गतिविधियों को चलाए रखा था. डबल इंजन की सरकार होने पर प्रदेश में तेजी से विकास किया गया था. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत तो मिला, लेकिन कांग्रेस मुख्यमंत्री पद को आपस में बांटती नजर आई. 


.ये भी पढ़ें- IND w vs Pak w live streaming: भारत और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच आज होने जा रही कड़ी टक्कर


हिमाचल की तुलना पाकिस्तान से करना दुर्भाग्यपूर्ण
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नारे लगाए थे कि प्रदेश में सुक्खू नहीं चलेगा, जिससे ऐसा लगा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है. उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति का रोना रोने वाली सुक्खू सरकार बताए कि अगर प्रदेश की आर्थिक स्थिति सही नहीं है तो उपमुख्यमंत्री, पौने तीन दर्जन सलाहकार और 6 सीपीएस बनाने की क्या जरुरत थी. क्या यही कांग्रेस सरकार की व्यवस्था है. अगर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अगर ऐसा लगता है कि प्रदेश की माली हालत सही नहीं है तो इसकी तुलना श्रीलंका और पाकिस्तान से नहीं करनी चाहिए. 


हेलीकॉप्टर में उड़ने से क्या महंगाई कम कर पाएगी कांग्रेस 
त्रिलोक कपूर ने कहा कि ये कांग्रेस की कैसी व्यवस्था है जो एक महीने तक विधायकों की शपथ ही नहीं हुई और ना ही मंत्री मंडल का गठन हो सका. कांगड़ा से 10 सीटें आने के बाद यहां की जनता को एक मंत्री मिला. कांगेस सरकार जनता की अदालत में घिरी हुई है. चुनावों से पहले कांग्रेस ने 5 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने जी बात कही गई थी, लेकिन हुआ इसके उल्ट ही जितने रोजगार के थे वो भी बंद कर दिए गए. डीजल की कीमतें 3 रुपये और दूध की कीमतें 2 रुपए बढ़ा दी गईं. हेलीकॉप्टर में उड़ने से क्या कांग्रेस महंगाई को कम कर पाएगी.


ये भी पढ़ें- WPL auction 2023: होने जा रहा महिला क्रिकेट लीग का आगाज, जानें क्या है टूर्नामेंट का वैन्यू और बेस प्राइज


हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर आएगी भाजपा सरकार
वहीं, बिलासपुर में दो महीने से बंद पड़े सीमेंट प्लांट पर उन्होंने कहा कि सरकार सीमेंट प्लांट बंद होने से बेबस हो चुकी है. कई लोगों का रोजगार बंद हो चुका है. इससे लोग सड़कों पर आ गए हैं और सुक्खू सरकार तमाशा देखने में लगी हुई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा बंद किए गए सभी 600 संस्थान नोटिफाइड होंगे और कांग्रेस पलटू सरकार कहलाएगी. प्रदेश की नौकरशाही अब काम करने को तैयार नहीं है. ये सरकार कितने दिन चलेगी वे भी इसी उलझन में हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है. कांग्रेस क्या व्यवस्था कर रही जनता ये सब देख रही है. आने वाले दिनों में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार सत्ता में होगी.


WATCH LIVE TV