Petrol Diesel Price 12 July: हर दिन की तरह आज सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें (Petrol Diesel rate) जारी कर दी हैं. नए रेट के अनुसार आज भी तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दो महीने होने को हैं पेट्रोल और डीजल की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं. तेल के भाव में न तो कई बढ़ोतरी हुई है और न ही कोई गिरावट आई है. ऐसे में आज भी देश की जनता को वाहन ईंधन (Petrol Diesel) के दाम में राहत मिली है. यहां जानें क्या है आपके शहर का हाल?


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

ये भी देखें- हरियाणवी गाने 'नाचण की तोल' पर सपना चौधरी ने लगाए लाजवाब ठुमके


यह है आज का दाम
शहर                            पेट्रोल                                            डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                    94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                    92.76 रुपये प्रति लीटर  
मुंबई                            111.35 रुपये प्रति लीटर                    97.28 रुपये प्रति लीटर
जयपुर                          108.48 रुपये प्रति लीटर                    93.72 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                      89.62 रुपये प्रति लीटर 


ये भी पढ़ें- Sawan Somwar 2022: सावन में महिलाएं जरूर पहने हरी चूड़ियां, काफी बड़ी है इसके पीछे की वजह


लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.76 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                      90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.96 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़                         96.20 रुपये प्रति लीटर                      84.26 रुपये प्रति लीटर


ये भी पढ़ें- Sawan k Somwar 2022: कुछ 4 तो कुछ भक्त रखते हैं सावन में 5 सोमवार के व्रत, जानें क्या वजह?


हर दिन सुबह 6 बजे जारी होती हैं तेल की कीमतें


मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. ऐसे में आज भी पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं.


ये भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस के साथ अंकल ने की थी छेड़छाड़, ड्रिंक के बाद हुआ था कुछ ऐसा


ऐसे जान सकते हैं ताजा दाम


अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 


WATCH LIVE TV