Petrol Diesel Price: देश में हर दिन की तरह आज 3 मार्च को पेट्रोल और डीजल के नए रेट (Petrol Diesel rate) अपडेट कर दिए गए हैं. तेल कंपनियों ने भारत के महानगरों समेत हर राज्य के लिए वाहन ईंधन के दाम जारी कर दिए हैं. अगर बात की जाए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो यहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बीते 9 महीने से वाहन तेल का दाम जस का तस बना हुआ है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मोदी सरकार ने 21 मई 2022 को आखिरी बार तेल के रेट में बदलाव किया था, जिसके बाद से अभी तक ना तो वाहन ईंधन में गिरावट आई है और न ही बढ़ोतरी हुई है. हालांकि कुछ राज्य सरकारों ने अपने राज्य में पेट्रोल डीजल के भाव में बदलाव किया है, लेकिन राज्यों में इसका दाम जस का तस बना हुआ है. अगर बात की जाए पंजाब और हिमाचल प्रदेश की तो पंजाब की मान सरकार ने और हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने अपने स्तर पर वाहन ईंधन के दाम में बदलाव किया था, जिसके बाद यहां पेट्रोल और डीजल महंगा बिक रहा है. 


ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: GST में 25 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी, 4933 रुपये एकत्र हुआ राजस्व


शहर                             पेट्रोल                                       डीजल
चंड़ीगढ़                         96.20 रुपये प्रति लीटर                 84.26 रुपये प्रति लीटर 
जालंधर                         97.10 रुपये प्रति लीटर                 87.46 रुपये प्रति लीटर 
लुधियाना                       97.73 रुपये प्रति लीटर                 86.06 रुपये प्रति लीटर
शिमला                          96.41 रुपये प्रति लीटर                 86.51  रुपये प्रति लीटर
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                 89.62 रुपये प्रति लीटर 
मुंबई                            106.31 रुपये प्रति लीटर                94.27 रुपये प्रति लीटर 
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                94.24 रुपये प्रति लीटर


ये भी पढ़ें- Sugarcane Juice: शरीर को ठंडा रखने ही नहीं ग्लोइंग स्किन के लिए भी फायदेमंद है गन्ने का जूस


इस तरह जान सकते हैं पेट्रोल और डीजल का लेटेस्ट रेट 
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 


WATCH LIVE TV