Himachal Pradesh Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. नई कीमतों के अनुसार आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, पिछले कुछ दिनों से ब्रेंट क्रूड ऑयल के रेट में 0.15 फीसदी की बढ़त देखी गई है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बता दें, इस बीच देश के कई राज्यों में वाहन ईंधन के दाम बढ़ा दिए गए हैं. इसमें पंजाब और हिमाचल प्रदेश भी शामिल हैं जहां प्रदेश की सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं.      


शहर                             पेट्रोल                                       डीजल
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                 89.62 रुपये प्रति लीटर 
मुंबई                            106.31 रुपये प्रति लीटर                94.27 रुपये प्रति लीटर 
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                92.76 रुपये प्रति लीटर 
शिमला                         97.13 रुपये प्रति लीटर                  86.05  रुपये प्रति लीटर


ऐसे तय होती हैं पेट्रोल और डीजल की कीमतें?
गौरतलब है कि पेट्रोल के रेट का 60 प्रतिशत हिस्सा राज्यों के टैक्स और सेंट्रल एक्साइज का होता है जबकि डीजल का 54 फीसदी हिस्सा ही इसमें शामिल किया जाता है. पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपये प्रति लीटर होती है जबकि डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर है. ऐसे में हर दिन फॉरेन एक्सचेंज रेट और बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय क्रूड कीमतों के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय की जाती हैं. 


ऐसे जानें पेट्रोल और डीजल का लेटेस्ट अपडेट
बता दें, आप खुद भी पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जान सकते हैं. हर दिन वाहन ईंधन के अपडेट किए जाने वाले रेट जानने के लिए आपको एक मैसेज करना होगा. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS कर सकते हैं. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके लेटेस्ट फ्यूल रेट के बारे में जान सकते हैं. 


WATCH LIVE TV