Petrol Diesel rate: आज 8 जनवरी रविवार के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट (Petrol Diesel price) जारी कर दिए गए हैं. तेल कंपनियों की ओर से जारी की गईं कीमतों के अनुसार आज भी वाहन ईंधन के दाम में राहत मिली है. यानी आज भी वाहन तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

7 महीनें से ज्यादा का समय बीत चुका है घरेलू बाजार में तेल का भाव जस का तस बना हुआ है, न तो पेट्रोल डीजल के रेट पर कोई बढ़ोतरी हुई है और न हीं इसका दाम कम हुआ है. मालूम हो कि केंद्र की मोदी सरकार ने आखिरी बार 21 मई को वाहन ईंधन (Petrol Diesel) पर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी, जिसके बाद तेल के रेट कम हो गए थे. इसके बाद कई राज्यों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटा दिए गए थे. 


ये भी पढ़ें- Truck Operator Protest: किसानों की तरह आत्महत्या करने को मजबूर हुए हिमाचल के ट्रक ऑपरेटर्स


शहर                            पेट्रोल                                               डीजल
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                        89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                        90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                          96.64 रुपये प्रति लीटर                        89.82 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                     94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                      92.76 रुपये प्रति लीटर 
मुंबई                            106.31 रुपये प्रति लीटर                      94.27 रुपये प्रति लीटर  


ये भी पढ़ें- HRTC: नादौन विधानसभा क्षेत्र में बनने जा रहा हिमाचल प्रदेश का पहला इलेक्ट्रिक बस डिपो


ऐसे जान जा सकते हैं अपडेट  
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 


हर दिन सुबह जारी होती हैं पेट्रोल डीजल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. वाहन ईंधन के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. 


WATCH LIVE TV