National Endangered Species Day 2024: क्या है राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और कौन सी हैं लुप्तप्राय प्रजातियां

17 मई 2024 को राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस मनाया जा रहा है. यह दिन लुप्त होने वाली प्रजातियों के बारे में लोगों को जागरूक करने और उनकी रक्षा करने के लिए मनाया जाता है.

राज रानी Thu, 16 May 2024-7:15 pm,
1/6

Endangered Species Day: Date and Theme

राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस हर साल मई के तीसरे शुक्रवार को मनाया जाता है। इस वर्ष, यह 17 मई को मनाया जा रहा है जिसका थीम 'Celebrate Saving Species' है.

 

2/6

What Are Endangered Species?

लुप्तप्राय प्रजाति पौधे या जानवरों की वे प्रजातियां हैं जिनकी आबादी में तेजी से कमी आई है. बंगाल टाइगर, एशियाई शेर, हिम तेंदुआ, एक सींग वाला गैंडा, कश्मीरी लाल हिरण, छाता पेड़ और मालाबार लिली कुछ ऐसी प्रजातियां हैं, जो विलुप्त होने के कगार पर है.

 

3/6

Endangered Species Day: History

लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण के लिए 28 दिसंबर1973 को लुप्तप्राय प्रजाति अधिनियम पारित किया गया था. राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस स्थापना पहली बार 2006 में डेविड रॉबिन्सन और लुप्तप्राय प्रजाति गठबंधन द्वारा की गई थी, तब से ही यह दिवस हर साल मई के तीसरे शुक्रवार को मनाया जाता है.

 

4/6

Cause Of Extinction

प्रजातियों के लुप्तप्राय होने के पीछे कई कारण हैं. इनमें से कुछ में निवास स्थान की हानि, अत्यधिक शिकार, अवैध शिकार और पर्यावरणीय परिवर्तन शामिल हैं. 

5/6

Endangered Species Day: Significance

राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लुप्तप्राय प्रजातियों के बारे में जागरूकता फैलाता है,और लोगों को इन प्रजातियों की सुरक्षा और संरक्षण करने के लिए प्रोत्साहित करता है

 

6/6

Endangered Species Day: Celebration

लुप्तप्राय प्रजाति दिवस मनाने के लिए आप अपना फेसबुक कवर फोटो अपडेट कर सकते हैं. अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक वन्यजीव संदेश साझा करें और पौधों व जानवरों को बचाने के लिए आवश्यक कार्य कर सकते है.

 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link