चंडीगढ़: 17 जून को  हरियाणा के 10 कक्षा का परिणाम  घोषित किया गया, यह आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in  उपलब्ध है. एचबीएसई  के अनुसार  10वीं का परीक्षा परिणाम 73.18 प्रतिशत रहा है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

10वीं का परिणाम 2022 की घोषणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) द्वारा की गई , जिसने  30 मार्च से 29 अप्रैल, 2022 तक हरियाणा कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा 2022 आयोजित की थी.


10वीं कक्षा के परिणाम का इंतजार 3.35 लाख बच्चे कर रहे थे, जिन्होंनें हरियाणा बोर्ड परीक्षा वर्ष के लिए पंजीकरण कराया था. परिणाम में शीर्ष स्थान पर 8 लड़कियां और एक लड़का रहा है.


एचबीएसई 10 वीं परिणाम 2022 परिणाम लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय है. छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके bseh.org.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.



HBSE Haryana Board 10th Result 2022 इन स्टेप्स से देखें रिजल्ट


स्टेप 1: सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- bseh.org.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद 'Haryana Board 10th Result 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: अब इसे चेक और डाउनलोड कर लें।