Delhi Weather Forecast: उत्तर भारत इन दिनों शदीद गर्मी की चपेट में हैं. ऐशे में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है, जिसमें अगले पांच दिनों तक लू से गंभीर लू चलने की भविष्यवाणी की गई है. इन राज्यों के कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

दिल्ली में बरसी आग
मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों के साथ-साथ गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भीषण गर्मी की स्थिति देखी गई. इसके अलावा, राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात में गर्म स्थिति देखी गई. मंगलवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान हरियाणा के सिरसा में 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद दिल्ली के नजफगढ़ में 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


5 दिनों तक राहत नहीं
उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, अगले 5 दिनों में उत्तरी मध्य प्रदेश और गुजरात में भी लू की स्थिति बने रहने की संभावना है. मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है. अगले 24 घंटों में, उत्तर पश्चिम भारत और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है, इसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी.


बुधवार को दिल्ली में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. आईएमडी ने चेतावनी दी कि कुछ स्थानों पर लू चलने की आशंका है. इसमें कहा गया है कि दिन के दौरान 20-30 किमी/घंटा की गति और कभी-कभी झोंकों के साथ तेज सतही हवाएं चलेंगी. 


उत्तर भारत के राज्यों में तापमान
सिरसा (हरियाणा): 47.8°C
नजफगढ़ (दिल्ली): 47.4°C
पलानी (राजस्थान): 47.2°C
भटिंडा एयरपोर्ट (पंजाब): 46.6°C
आगरा ताज (उत्तर प्रदेश): 46.6°C
रतलाम (मध्य प्रदेश): 45.6°C
सुरेंद्रनगर (गुजरात): 45.4°C
अकोला (महाराष्ट्र): 44.0°C
उना (हिमाचल प्रदेश): 42.4°