Photos: बेहद खतरनाक हैं चमगादड़! वैज्ञानिक इसलिए कह रहे इस जीव से रहें दूर

दुनिया के कई वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि चमगादड़ों से दूर रहना चाहिए. ऐसा क्यों कहा गया है आइए इस खबर में जानते हैं.

सिराज माही Mon, 24 Jul 2023-7:28 pm,
1/7

Bat

कोरोना महामारी के फैलने की कई वजहें थीं. इसमें एक वजह यह भी बताई गई कि इसकी शुरूआत चमगादड़ों से हुई. इसके बाद वैज्ञानिकों ने चमगादड़ों पर कई रिसर्च किए और बताया कि चमगादड़ों की वजह से कई दूसरी बीमारियां भी फैल सकती हैं. 

2/7

Bat

इसलिए वैज्ञानिक इंसानों से अपील कर रहे हैं कि वह चमगादड़ों से दूर रहें. वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर चमगादड़ से कोई वायरस फैला तो वह मानव सभ्यता के लिए दुश्वारी पैदा कर सकता है.

3/7

Bat

हाल ही में लैसेंट जर्नल में एक रिसर्च छपी थी. इसमें बताया गया कि अगर दुनिया कोरोना जैसी महामारी से दूरी बनाना चाहती है तो वह चमगादड़ से दूर रहे.

4/7

Bat

रिसर्च में इस पर जोर दिया गया कि दुनिया में ऐसा कानून बनना चाहिए कि कोई भी चमगादड़ से छेड़छाड़ न करे. उनका शिकार न करे. यह भी बताया गया कि जहां पर चमगादड़ रहते हैं वहां पर किसी को जाने की इजाजत नहीं देनी चाहिए.

5/7

Bat

चमगादड़ों से कई बीमारियां फैली हैं. इसमें रैबीज, मरबर्ग फिलोवायरस, हेंड्रा, निपाह पैरामाइक्सोवायरस और मर्स जैसे वायरस फैले हैं. बताया जाता है कि इबोला भी चमगादड़ से फैला है. इसीलिए वैज्ञानिक डरे हुए हैं.

6/7

Bat

कुछ लोगों का मानना है कि चमगादड़ों को मार देना चाहिए. लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि चमगादड़ों को मारना ठीक नहीं है. 

 

7/7

Bat

इसकी वजह ये है कि चमगादड़ खतरनाक मक्खी और मच्छर को खाते है. अगर उन्हें मार दिया गया तो पृथ्वी का संतुलन बिगड़ जाएगा.

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link