Sukhvindar Singh Sukhu Taken Oath as CM: कांग्रेस के नेता सुखविंदर सिंह सुख्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. उन्होंने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. कांग्रेस के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. दोनों को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बूपेश बघेल पहुंचे. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

शपथ ग्रहण से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के घर मुलाकात के लिए पहुंचे. सुक्खू ने कहा कि प्रतिभा सिंह ही असल नेता हैं. प्रतिभा सिंह भी हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में थीं. प्रतिभा सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह की बावी हैं.


शनिवार को हुई कांग्रेस के नेताओं की मीटिंग के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री चुना गया था. इससे पहले हिमाचल प्रदेश असेंबली इलेक्शन में कांग्रेस ने 68 में से 40 सीटें अपने नाम की थीं. यहां 12 नवंबर को विधानसभा इलेक्शन हुए थे और इलेक्शन के नतीजे 8 दिसंबर को आए थे.


यह भी पढ़ें: Sukhwinder Singh Sukhu: दूध बेचने से लेकर हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने तक का सफर


26 मार्च 1968 को हमीरपुर के नादौन तहसील में पैदा हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू पेशे से वकील हैं. वह साल 2003, 2007, 2017 और अब 2022 में विधायक चुने गए. उन्होंने स्टूडेंट लीडर के तौर पर सियासत शुरू की. वह कांग्रेस की स्टूडेंट विंग NSUI के सदर रहे. युवा कांग्रेस के स्टेट जेनेरल सेक्रेटरी बनाए गए. युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सुखविंदर सिंह प्रदेश कांग्रेस के जेनेरल सेक्रेटरी बने. वह साल 2013 से 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे. 


शपथ ग्रहण से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां ने कहा कि "मेरा बेटा एक सेवादार है और लोगों की सेवा करता रहेगा."


Zee Salaam Live TV: