Sukhwinder Singh Sukhu: दूध बेचने से लेकर हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने तक का सफर
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1480362

Sukhwinder Singh Sukhu: दूध बेचने से लेकर हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

Who is Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री NSUI के प्रदेश अध्यक्ष रहे. फिर युवा कांग्रेस के स्टेट जेनेरल सिक्रेटरी बनाए गए. इसके बाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने. प्रदेश कांग्रेस के जेनेरल सिक्रेटरी बने. फिर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने.

Sukhwinder Singh Sukhu: दूध बेचने से लेकर हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

Who is Sukhwinder Singh Sukhu: कांग्रेस आलाकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना है. इसके अलावा मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री होंगे. शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई उसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री के नाम का एलान किया गया. दोनों लोग रविवार को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.

सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं. उनकी पैदाइश 26 मार्च 1964 को हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में हुआ था. सुक्खू के वालिद रसील सिंह बस चलाते थे. उनकी मां संसार देई हाउस वाइफ हैं.

अपने शुरूआती दिनों में सुखविंदर ने शिमला में दूध बेचा है. सुखविंदर सिंह ने एलएलबी किया है. सुखविंदर सिंह सुक्खू पेशे से वकील हैं. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्टूडेंट लीडर के तौर पर सियासत शुरू की. वह चौथी बार विधायक बने हैं. सुखविंदर सिंह साल 2003, 2007, 2017 और अब 2022 विधायक चुने गए. सुक्खू साल 2013 से 2019 तक हिमचल प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं. वह कभी मंत्री नहीं बने. 

यह भी पढ़ें: Himachal CM: सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के सीएम

सुक्खू ने कांग्रेस के कई ओहदों पर काम किया है. सुक्खू कांग्रेस के स्टूडेंट विंग NSUI के अध्यक्ष रहे और शिमला से दो बार पार्षद रहे. 1980 के दहाई के आखिर में वह NSUI की राज्य स्तर पर अगुआई कर चुके हैं. वह 2000 के दशक में राज्य के युवा कांग्रेस इकाई के सदर भी रहे. साल 2002 में उन्होंने सबसे पहले असेंबली इलेक्शन लड़ा. साल 2008 में सुखविंदर सिंह कांग्रेस राज्य इकाई के सिक्रेटरी बनाए गए.

सुखविंदर सिंह सुक्खू के बारे में कहा जाता है कि वह ऐसे नेता हैं जिनकी पकड़ हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा सीटों पर है. वह हमेशा ही वीरभद्र सिंह के खिलाफ अपनी राजनीति करते रहे. सुक्खू जब प्रदेश अध्यक्ष थे तो मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुसलसल टकराते रहे.

Zee Salaam Live TV:

Trending news