Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत (Bhagwant Mann) मान कल यानी 7 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं. सीएम मान की शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur) से होगी. आइए जानते हैं कि भगवंत मान की होने वाली पत्नी कौन हैं. 


भगवंत मान पत्नी को पहले से जानते थे


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

जानकारी के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री की होने वाली पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर उनके परिवार की काफी करीबी हैं. दोनों एक दूसरे को काफी पहले से जानते हैं. भगवंत मान की मां चाहती थीं कि भगवंत मान दूसरी शादी कर अपना घर बसाएं. इसके बाद उनकी मां और बहन ने लड़की ढूंढनी शुरू की. आखिकार दोनों की तलाश गुरप्रीत पर जाकर पूरी हुई.



परिवार वाले ही शादी में होंगे शामिल


भगवंत मान एक छोटे समारोह में डॉ गुरप्रीत से शादी कर रहे हैं. शादी समारोह में सिर्फ परिवार वाले ही शामिल होंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी भगवंत मान की शादी में शिरकत करेंगे. शादी में  इस फंक्शन की तैयारी आप पंजाब अध्यक्ष राघव चड्ढा के कंधों पर है.  


यह भी पढ़ें: Bhagwant Mann Marriage: पंजाब सीएम कल करेंगे शादी, यह है उनकी नई दुल्हन


अमेरिका में रहती हैं पहली पत्नी


जानकारी के मुताबिक भगवंत मान (Bhagwant Mann) का 6 साल पहले तलाक हो गया था. उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर (Inderjeet Kaur) अपने बेटे के साथ अमेरिका में रहती हैं. साल 2016 में तलाक होने के बाद इंद्रजीत बच्चों को लेकर अमेरिका चली गईं. भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने जब पंजाब के मुख्यमंत्री  के तौर पर शपथ ली तो उनके दोनों बेटे भारत आए थे और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे. 


पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने


ख्याल रहे कि पंजाब के मुखंमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) मुख्यमंत्री बनने से पहले संगरूर लोकसभा सीट से सांसद थे. वह साल 2014 और 2019 में लगातार दो बार सांसद चुने गए. भगवंत मान (Bhagwant Mann) इसी साल पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए गए. इसके बाद चुनाव लड़ा. पंजाब में भगवंत मान को जबरदस्त बहुमत मिला. इसके बाद वह पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बनाए गए. 


Video: