Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1246514
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंBhagwant Mann Marriage: पंजाब सीएम कल करेंगे शादी, यह है उनकी नई दुल्हन

Bhagwant Mann Marriage: पंजाब सीएम कल करेंगे शादी, यह है उनकी नई दुल्हन

Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरूवार यानी कल शादी करने वाले हैं. वह डॉक्टर गुरप्रीत से शादी करने वाले हैं. उनकी शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शिरकत करेंगे.

Bhagwant Man
Bhagwant Man

Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत (Bhagwant Mann) मान कल शादी करने जा रहे हैं. उनकी शादी चंडीगढ़ में होगी. सीएम मान की शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur) से होगी. सीए मान की शादी एक छोटे प्रोग्राम में होगी. शादी में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी शामिल होंगे.

6 साल पहले हुआ था तलाक

जानकारी के मुताबिक भगवंत मान (Bhagwant Mann) का 6 साल पहले तलाक हो गया था. उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर (Inderjeet Kaur) अपने बेटे के साथ अमेरिका में रहती है.

शपथ ग्रहण समारोह में आए थे बच्चे

साल 2016 में तलाक होने के बाद इंद्रजीत कौर बच्चों को लेकर अमेरिका चली गईं. मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने जब पंजाब विधानसभा चुनाव जीता था उसके बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ के वक्त उनके दोनों बेटे भारत आए थे और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे. 

Add Zee News as a Preferred Source

मां बहन ने ढूंढी मान के लिए दुल्हन

बताया जाता है कि भगवंत मान की मां चाहती थीं कि भगवंत मान दूसरी शादी कर अपना घर बसाएं. इसके बाद उनकी मां और बहन ने लड़की ढूंढनी शुरू की. आखिकार दोनों की तलाश गुरप्रीत पर जाकर पूरी हुई. मां के कहने पर ही भगवंत मान दूसरी शादी करने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: भाजपा ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा की गिरफ्तारी की मांग की, यह है पूरा मामला

संगरूर से लगातार दो बार थे सांसद

पंजाब का मुखंमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) मुख्यमंत्री से पहले संगरूर लोकसभा सीट से सांसद थे. वह साल 2014 और 2019 में लगातार दो बार सांसद चुने गए. 

आप की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित

भगवंत मान (Bhagwant Mann) इसी साल पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए गए. इसके बाद चुनाव लड़ा. पंजाब में भगवंत मान को जबरदस्त बहुमत मिला. इसके बाद वह पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बनाए गए.

Video:

TAGS

Trending news