Eid Al-Fitr 2023 Date: अरब देशों में आज देखा जाएगा ईद का चांद, जानिए भारत में कब मनाई जाएगी ईद उल फित्र

EID 2023 Confirmed Sightning Time Live Updates: ईद उल फित्र (Eid Ul Fitr 2023) की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. गुरुवार यानी 20 अप्रैल को सऊदी अरब समेत तमाम अरब देशों में शव्वाल (रमजान के बाद आने वाला इस्लामी महीना) का चांद नजर देखा जाएगा. पढ़िए Live Updates:
Moon sighting in Saudi Arabia, UAE, Kashmir, Pakistan: रमजान का महीना अपने आखिरी दिनों में है. भारत में आज 28वां तो अरब देशों में 29वां रोजा है. अरबी महीने क्योंकि 29 या 30 दिनों के होते हैं तो इस वजह से अरब देशों में गुरुवार यानी 20 अप्रैल को चांद देखा जाएगा. सऊदी सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि 20 अप्रैल को शव्वाल का चांद देखा जाए और अपनी नजदीकी अदालत में जाकर गवाही भी दर्ज कराई जाए. वहीं भारत में शुक्रवार यानी 21 अप्रैल को चांद देखा जाएगा. ईद के चांद से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे जी सलाम के साथ.
नवीनतम अद्यतन
मस्जिद अल हरम का मंजर:
Eid 2023: रमजान की 29वीं शाम को मस्जिद अल हरम में लोगों की तादाद देखकर हर कोई हैरान था. कोविड महामारी के बाद यह पहली बार है जब इतनी तादाद में लोग यहां इकट्ठा हुए हैं. एक जानकारी मुताबिक यहां तकरीबन 25 लाख लोगों ने शिरकत की थी. देखिए फोटो-
Pakistan: केपीके से चांद को लेकर बड़ा अपडेट:
मौसम विभाग ने आज पेशावर समेत खैबर पख्तूनख्वा में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक बादल छाए रहने के कारण शव्वाल का चांद दिखने की संभावना नहीं है. ईद-उल-फितर (शव्वाल) का चांद देखने के लिए सेंट्रल रॉयट हिलाल कमेटी की बैठक आज इस्लामाबाद में होगी, जिसकी अध्यक्षता मौलाना अब्दुल खबीर आजाद करेंगे.
ईद के दिन क्या क्या करें?
Eid 2023: ईद के दिन नमाज़ ईद की नमाज़ पढ़ने के अलावा किन किन बातों ख्याल रखा जाता है? साथ ही की नमाज़ पढ़ने से पहले क्या किया जाना चाहिए? इन सब बातों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें.
क्यों मनाई जाती है ईद उल फित्र?
Eid Ul Fitr: ईद उल फित्र (Eid Ul Fitr 2023) का त्योहार क्यों मनाया जाता है और इस त्योहार को लेकर शरई तौर पर क्या कहा गया है? पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
भारत में कब है ईद
Eid 2023 in India: भारत ईद की बात करें तो कयास लगाए जा रहे हैं कि शनिवार यानी 22 अप्रैल को यहां पर ईद का त्योहार मनाया जाएगा. हालांकि यह भी हो सकता है कि रविवार को ईद मनाई जाए. क्योंकि अगर रमजान का महीना 29 दिनों का ना हुआ तो फिर चांद 22 अप्रैल यानि शनिवार को देखा जाएगा. हालांकि संभावनाएं जाहिर की जा रही हैं कि भारत में इस बार 29 दिनों का रमजान होगा और 22 अप्रैल को ईद उल फित्र का त्योहार मनाया जाएगा.
पाकिस्तान में आज देखा जाएगा चांद:
Eid 2023 in Pakistan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी शव्वाल का चांद आज देखा जाएगा. पाकिस्तान में इस बार अरब देशों के साथ ही चांद नजर आया था. जिस वजह से वहां भी आज यानी गुरुवार को 29वां रोजा है. ऐसे पाकिस्तान की चांद कमेटी भी आज मगरिब की नमाज़ के बाद चांद देखेगी.
सऊदी अरब में है ईद?
Saudi Arabia Eid Date: सऊदी अरब सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सभी देशवासियों को आदेश जारी किया गया है कि वो गुरुवार यानी 20 अप्रैल को चांद देखें. अदालत की तरफ से यह भी कहा गया है कि माहे शव्वाल का चांद देखा जाए. साथ ही नजदीकी अदालतों में जाकर अपनी गवाही भी दर्ज कराएं. पढ़िए पूरी खबर