अशोक लेलैंड ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से गठबंधन किया
Advertisement

अशोक लेलैंड ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से गठबंधन किया

हिंदुजा समूह की कंपनी अशोक लेलैंड ने वाहनों की खरीद के लिए कर्ज सुविधा उपलब्ध कराने के वास्ते बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं।

नई दिल्ली : हिंदुजा समूह की कंपनी अशोक लेलैंड ने वाहनों की खरीद के लिए कर्ज सुविधा उपलब्ध कराने के वास्ते बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं।

कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, ‘अशोक लेलैंड और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत बैंक अशोक लेलैंड के वाणिज्यिक वाहनों के ग्राहकों को कर्ज सुविधा मुहैया कराएगा।’

‘इस गठबंधन के साथ बैंक ऑफ महाराष्ट्र की 1,700 शाखाओं तक अशोक लेलैंड की पहुंच होगी। समझौते से हमारे ग्राहकों विशेषकर पश्चिम और दक्षिण भारत के ग्राहकों की रिण सुविधा तक व्यापक पहुंच होगी।’

Trending news