आर्थिक सुधार शुरुआती चरण में, वृद्धि दर 8 फीसदी पर पहुंचेगी : नोमूरा
Advertisement
trendingNow1259127

आर्थिक सुधार शुरुआती चरण में, वृद्धि दर 8 फीसदी पर पहुंचेगी : नोमूरा

भारतीय अर्थव्यवस्था सुधार के शुरुआती चरण में है। वैश्विक ब्रोकरेज कंपनी नोमूरा ने यह बात कही है।

नई दिल्ली : भारतीय अर्थव्यवस्था सुधार के शुरुआती चरण में है। वैश्विक ब्रोकरेज कंपनी नोमूरा ने यह बात कही है।

नोमूरा ने अनुमान लगाया है कि चालू वित्त वर्ष 2015-16 में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर बढ़कर 8 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी, जो 2014-15 में 7.3 प्रतिशत रही है।

केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) के दो दिन पहले जारी आंकड़ों के अनुसार 2014-15 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.3 फीसद की दर से बढ़ी है। मुख्य रूप से विनिर्माण क्षेत्र के हालात सुधरने की वजह से अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ी है। 2013-14 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत रही थी।

नोमूरा के अनुसंधान नोट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था सुधार के शुरुआती चरण में है। मुद्रास्फीति में कमी, वित्तीय स्थिति में सुगमता, नीतिगत प्रयासों और मुनाफे का मार्जिन बढ़ने से अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ेगी।

Trending news