देश का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड उंचाई पर
Advertisement

देश का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड उंचाई पर

देश का विदेशी मुद्रा भंडार आठ मई को समाप्त सप्ताह में 26.24 करोड़ डॉलर बढ़कर अब तक की नई उंचाई 352.131 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड उंचाई पर

मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार आठ मई को समाप्त सप्ताह में 26.24 करोड़ डॉलर बढ़कर अब तक की नई उंचाई 352.131 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

भारतीय रिजर्व बैंक के आकड़ों के अनुसार पूर्व सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 351.87 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 26.27 करोड़ डॉलर बढ़कर 327.415 अरब डॉलर हो गइ’।

इस दौरान स्वर्ण भंडार 19.335 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा। विशेष निकासी अधिकार दो लाख डॉलर घटकर 49062 अरब डॉलर रहे।

 

Trending news