आयात पर नियंत्रण में ढील दिए जाने के बाद सोने के भाव में गिरावट जारी
Advertisement

आयात पर नियंत्रण में ढील दिए जाने के बाद सोने के भाव में गिरावट जारी

सोने के आयात पर नियंत्रण में ढील दिए जाने के बाद सोने के भाव लगातार गिरावट जारी है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन सोने के भाव 200 रुपए की गिरावट के साथ 26200 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गए। उम्मीद है यह 25000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक टूट सकती है।

आयात पर नियंत्रण में ढील दिए जाने के बाद सोने के भाव में गिरावट जारी

नई दिल्ली : सोने के आयात पर नियंत्रण में ढील दिए जाने के बाद सोने के भाव लगातार गिरावट जारी है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन सोने के भाव 200 रुपए की गिरावट के साथ 26200 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गए। उम्मीद है यह 25000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक टूट सकती है।

अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के फैसले के बाद आपूर्ति बढ़ने से आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। यह 25,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक टूट सकती है। सिंगापुर में सोने के भाव 2.1% की गिरावट के साथ 1142.88 डॉलर प्रति औंस और चांदी के भाव 8% टूट कर 14.42 डॉलर प्रति औंस रहे।

कमजोरी के आम रूख के बीच औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं द्वारा उठाव कम रहने से चांदी के भाव 1080 रुपए टूट कर 34,300 रुपए प्रति किलो रह गए। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सोने के आयात पर प्रतिबंधों में ढील दिए जाने से आपूर्ति बढ़ी है।

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुढ़ के भाव 200 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 26200 रुपए और 26,000 प्रति 10 ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 23,600 रुपए प्रति 8 ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 1080 रुपए की गिरावट के साथ 34300 रुपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 605 रुपए टूट कर 33,920 रुपए प्रति किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 3000 रुपए की गिरावट के साथ 58000 : 59000 रुपए प्रति सैकड़ा बंद हुए।

 

Trending news