वैश्विक संकेतों और कमजोर मांग से सोना और चांदी सस्ता
Advertisement

वैश्विक संकेतों और कमजोर मांग से सोना और चांदी सस्ता

सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट रही। विदेशों में कमजोरी के रूख और घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 70 रूपये की गिरावट के साथ 31,450 रूपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

वैश्विक संकेतों और कमजोर मांग से सोना और चांदी सस्ता

नई दिल्ली : सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट रही। विदेशों में कमजोरी के रूख और घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 70 रूपये की गिरावट के साथ 31,450 रूपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

चांदी के भाव में भी लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान से चांदी 300 रूपये की गिरावट के साथ 46,050 रूपये प्रति किलो रह गयी। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रूख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं की मांग में गिरावट से बहुमूल्य धातुओं पर दवाब रहा।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में आज सोने का भाव 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,334.70 डॉलर प्रति औंस रह गया।  राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का भाव 70 रूपये की गिरावट के साथ क्रमश: 31,450 रूपये और 31,300 रूपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। कल के कारोबार में इसमें 80 रूपये की गिरावट आई थी।

हालांकि, छिटपुट सौदों के बीच गिन्नी का भाव 24,500 रूपये प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित रहा। सोने की तरह चांदी तैयार का भाव 300 रूपये की गिरावट के साथ 46,050 रूपये प्रति किग्रा पर बंद हुआ जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी भाव 280 रूपये की गिरावट के साथ 46,340 रूपये किलो पर बंद हुआ। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 77,000 रूपये और बिकवाल 78,000 रूपये प्रति सैंकड़ा पर स्थिरता का रूख लिए पूर्ववत बंद हुआ।

Trending news