जेएलआर ने नेटवर्क का विस्तार किया, नोएडा में खोला बिक्री केन्द्र
Advertisement

जेएलआर ने नेटवर्क का विस्तार किया, नोएडा में खोला बिक्री केन्द्र

जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने दिल्ली-एनसीआर में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए नोएडा में विश्वस्तरीय बिक्री केन्द्र खोला है। इस अत्याधुनिक बहुस्तरीय 3एस डीलरशिप का जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने उद्घाटन किया।

नोएडा : जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने दिल्ली-एनसीआर में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए नोएडा में विश्वस्तरीय बिक्री केन्द्र खोला है। इस अत्याधुनिक बहुस्तरीय 3एस डीलरशिप का जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने उद्घाटन किया।

टाटा मोटर्स की अनुषंगी कंपनी जेएलआर इंडिया के रोहित सूरी ने कहा, ‘हमें नोएडा में अपनी नयी डीलरशिप शुरू करते हुए बहुत प्रसन्नता है। उत्तर भारत का बाजार हमारे कारोबार में उल्लेखनीय योगदान करता रहा है। इसमें 18 कारों को प्रदर्शन के लिये रखने की जगह है जिससे कंपनी यहां अपनी संपूर्ण रेंज उपलब्ध कराने में समर्थ होगी।’ 

उल्लेखनीय है कि जेएलआर के उत्पाद पोर्टफोलियो में रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट, नयी डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक शामिल हैं।

Trending news