जी-20 राष्ट्रों में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगा : मूडीज
Advertisement

जी-20 राष्ट्रों में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगा : मूडीज

जी-20 देशों में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा और यह 2017 में 7.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगा। मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने आज यह अनुमान जताया।

जी-20 राष्ट्रों में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगा : मूडीज

नयी दिल्ली: जी-20 देशों में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा और यह 2017 में 7.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगा। मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने आज यह अनुमान जताया।

मूडीज ने कहा कि 2016 की चौथी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में नोटबंदी की वजह से सुस्ती आई। मूडीज ने कहा, ‘भारत के 2017 में जी-20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहने का अनुमान है। 2017 में भारत की वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत रहेगी।’ हालांकि यह पूर्व के 7.5 प्रतिशत के अनुमान से कम है। नोटबंदी की वजह से इसमें कमी गई है।

वैश्विक वृद्धि के बारे में मूडीज ने कहा कि 2017 और 2018 में यह तीन प्रतिशत रहेगी, जो कि 2016 में 2.6 प्रतिशत रही थी। हालांकि, अमेरिकी की नीति में बदलाव की संभावना से इसको लेकर अनिश्चितता है। 

    

Trending news