सेंसेक्स 251 अंक कमजोर, 3 साल में सर्वाधिक सप्ताहिक गिरावट
Advertisement

सेंसेक्स 251 अंक कमजोर, 3 साल में सर्वाधिक सप्ताहिक गिरावट

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 251.33 अंक की गिरावट के साथ 27,350.68 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ ही इस सप्ताह बाजार में तीन साल में किसी एक सप्ताह में सबसे अधिक गिरावट आई है। तेल कीमतों में गिरावट के बीच तेल एवं गैस, रीयल्टी तथा धातु शेयरों में भारी नुकसान से बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 251.33 अंक की गिरावट के साथ 27,350.68 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ ही इस सप्ताह बाजार में तीन साल में किसी एक सप्ताह में सबसे अधिक गिरावट आई है। तेल कीमतों में गिरावट के बीच तेल एवं गैस, रीयल्टी तथा धातु शेयरों में भारी नुकसान से बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

साथ ही खुदरा मुद्रास्फीति तथा आईआईपी आंकड़ें आने से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। कारोबार के बाद आज ये आंकड़ें जारी किये जाने हैं। यूरोपीय शेयर बाजारों में कमजोर शुरूआत तथा पूंजी को बाह्य प्रवाह को लेकर चिंता से बाजार धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई के 12 क्षेत्रवार सूचकांकों में से 11 नुकसान में रहे। कुल मिलाकर 2,000 शेयरों में गिरावट रही जबकि 920 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक शुरुआती कारोबार में बढ़कर 27,692.32 अंक पर पहुंच गया लेकिन बाद में प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट के बाद यह 27,320.05 अंक के निम्न स्तर पर आ गया। अंत में यह 251.33 अंक या 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27,350.68 अंक पर बंद हुआ।

सूचकांक में सप्ताह के दौरान 1,107.42 अंक या 3.89 प्रतिशत की गिरावट आई है जो दिसंबर 2011 के बाद से किसी एक सप्ताह में सबसे बड़ी गिरावट है। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 68.80 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरावट के साथ 8,224.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 8,216.30 से 8,321.90 अंक के दायरे में रहा।

Trending news